देश की खबरें | हिमाचल सरकार शासन के केजरीवाल मॉडल की ‘नकल’ कर रही है :सिसोदिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा शुक्रवार को मुफ्त बिजली एवं पानी तथा महिलाओं के लिए बस किराये में 50 फीसदी की छूट की घोषणा किये जाने के शीघ्र बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार अरविंद केजरीवाल के शासन मॉडल की ‘नकल’ रही है।

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा शुक्रवार को मुफ्त बिजली एवं पानी तथा महिलाओं के लिए बस किराये में 50 फीसदी की छूट की घोषणा किये जाने के शीघ्र बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार अरविंद केजरीवाल के शासन मॉडल की ‘नकल’ रही है।

आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार द्वारा की गयी घोषणाएं लोगों की ‘आंखों में धूल झोंकने’ की कोशिश की है, क्योंकि भगवा पार्टी हमेशा से कहती रही है कि वह बिजली समेत अन्य चीजें मुफ्त में देने के विरूद्ध है।

सिसोदिया ने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में सत्ता में वापस आने के बाद भाजपा उन सारी घोषणाओं को वापस ले लेगी, जो उसके मुख्यमंत्री ने की हैं। उन्होंने पर्वतीय राज्य के लोगों से ‘उसके जाल में नहीं फंसने’ को कहा।

उन्होंने राज्य के लोगों से ‘‘चुनाव में आप के पक्ष में मतदान करने’’ की अपील की।

इससे पहले, दिन में चंबा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घोषणा की कि उनकी सरकार ने 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल माफ करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने बसों में महिलाओं के लिए किराया आधा करने का फैसला किया है।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘ भाजपा सरकार ने आज जो घोषणाएं की हैं, वह केजरीवाल के शासन मॉडल की आंशिक रूप से नकल करने की कोशिश है। उन्होंने चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्य में केजरीवाल के शासन मॉडल की नकल करने का नाटक शुरू कर दिया है।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके ‘मित्र दल’ 18 राज्यों में सत्ता में हैं, लेकिन उन्होंने उनमें से किसी भी राज्य में सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के बारे में नहीं सोचा। उन्होंने कहा, ‘‘ हर जगह वे कहते हैं कि बिजली मुफ्त नहीं होनी चाहिए। वे मुफ्त की ऐसी चीजों का मजाक उड़ाते हैं। वे कहते हैं कि मुफ्त की चीजें राष्ट्रविरोधी हैं ...।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\