देश की खबरें | हिमाचल के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के 53वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य के लोगों को बधाई दी।
शिमला, 24 जनवरी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के 53वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य के लोगों को बधाई दी।
राज्य स्थापना दिवस पर राजकीय समारोह बुधवार को मुख्यमंत्री के गृह जिले हमीरपुर में होगा।
सुक्खू ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि करीब दो दशकों के लंबे संघर्ष के बाद हिमाचल प्रदेश को 25 जनवरी, 1971 को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला।
उन्होंने कहा कि यह प्रथम मुख्यमंत्री डॉ वाई. एस. परमार के नेतृत्व में राज्य के लोगों के निरंतर प्रयासों और राज्य और इसके लोगों के प्रति विशेष स्नेह रखने वाली तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उदारता के कारण ही संभव हो पाया।
हिमाचल प्रदेश की विकास यात्रा में लोगों के योगदान को याद करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने राज्य के समान और समग्र विकास में योगदान देने वाले डॉ वाई. एस. परमार और राज्य के अन्य नेताओं को भी याद किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)