देश की खबरें | विश्व एथलेटिक्स रिले के लिये हिमा, दुती 4x100 रिले टीम में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्टार धाविका हिमा दास और राष्ट्रीय रिकार्डधारक दुती चंद को पोलैंड में एक और दो मई को होने वाली ओलंपिक क्वालीफिकेशन प्रतियोगिता विश्व एथलेटिक्स रिले के लिये मंगलवार को भारतीय महिला 4x100 मीटर टीम में चुना गया।

नयी दिल्ली, छह अप्रैल स्टार धाविका हिमा दास और राष्ट्रीय रिकार्डधारक दुती चंद को पोलैंड में एक और दो मई को होने वाली ओलंपिक क्वालीफिकेशन प्रतियोगिता विश्व एथलेटिक्स रिले के लिये मंगलवार को भारतीय महिला 4x100 मीटर टीम में चुना गया।

पिछले महीने फेडरेशन कप में महिलाओं के 100 मीटर फाइनल में दुती को हराने वाली एस धनलक्ष्मी भी टीम में है। उनके अलावा अर्चना सुसेन्द्रन, हिमाश्री रॉय और एटी दानेश्वरी को भी टीम में रखा गया है।

पोलैंड के सिलेसिया में होने वाली प्रतियोगिता में भारत की पुरुष 4x400 और महिला 4x400 मीटर रिले टीमें भी भाग लेंगी। विश्व एथलेटिक्स रिेले में शीर्ष पर रहने वाली आठ टीमें स्वत: ही ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लेंगी।

भारत की 4x400 मीटर मिश्रित रिले टीम दोहा में विश्व चैंपियनशिप 2019 के सेमीफाइनल में पहुंचकर पहले ही तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुकी है।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने विश्व रिले के लिये कुल 20 एथलीटों का चयन किया है। यह दोहा में अप्रैल 2019 में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के बाद भारतीय फर्राटा धावकों के लिये पहली प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी।

एएफआई के अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हम कोविड-19 के कारण लंबे अंतराल के बाद अपने एथलीटों को पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये तैयार करने को लेकर उत्साहित हैं। ’’

टीम इस प्रकार हैं :

पुरुषों की 4x400 मीटर रिले: अमोज जैकब, नागनाथन पांदी, मुहम्मद अनस याहिया, अरोकिया राजीव, सार्थक भांबरी, अय्यासामी धारुन और निर्मल नोह टॉम।

महिलाओं की 4x400 मीटर रिले: एमआर पूवम्मा, शुभा वेंकटेश, किरण, अंजलि देवी, आर रेवती, वीके विस्मया और जिस्ना मैथ्यू।

महिलाओं की 4x100 मीटर रिले: एस धनलक्ष्मी, दुती चंद, हिमा दास, अर्चना सुसेन्द्रन, हिमाश्री रॉय और एटी दानेश्वरी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार