विदेश की खबरें | हिलेरी क्लिंटन ने पड़ोसियों के खिलाफ चीनी आक्रामकता के लिए ट्रम्प प्रशासन को दोषी ठहराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भारत सहित विभिन्न पड़ोसियों और अपने ही लोगों के खिलाफ वर्तमान चीनी क्षेत्रीय आक्रामता के लिए मंगलवार को ट्रम्प प्रशासन की "असंगत" विदेश नीति को जिम्मेदार ठहराया।

वाशिंगटन, 21 जुलाई अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भारत सहित विभिन्न पड़ोसियों और अपने ही लोगों के खिलाफ वर्तमान चीनी क्षेत्रीय आक्रामता के लिए मंगलवार को ट्रम्प प्रशासन की "असंगत" विदेश नीति को जिम्मेदार ठहराया।

हिलेरी क्लिंटन 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प से पराजित हो गयी थीं। हिलेरी क्लिंटन ने दावा किया कि ट्रम्प की कमजोर विदेश नीति से रूस और चीन दोनों को फायदा हो रहा है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान: इमरान खान सरकार का बड़ा फैसला, पबजी के बाद बिगो एप पर लगाया प्रतिबंध, टिकटॉक को चेतावनी, जानें पूरा मामला.

हालांकि ट्रम्प प्रशासन ने जोर देकर कहा है कि अतीत में कोई भी प्रशासन राष्ट्रपति ट्रम्प की तुलना में चीन के खिलाफ अधिक सख्त नहीं रहा है।

हिलेरी ने आरोप लगाया कि ट्रम्प प्रशासन ने दुनिया में अराजक स्थिति पैदा कर दी है। उन्होंने इस क्रम में चीन में उइगुर लोगों के खिलाफ दमनकारी नीति, दक्षिण चीन सागर में हावी होने की चीन की कोशिश, भारत के साथ सीमा झड़पों का भी जिक्र किया।

यह भी पढ़े | यूक्रेन: हथियारबंद शख्स ने 20 लोगों को बस के भीतर बनाया बंधक.

भारत और चीन की सेनाओं के बीच पांच मई से पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर कई क्षेत्रों में गतिरोध है। पिछले महीने गलवान घाटी में हुए संघर्ष में 20 भारतीय सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे।

क्लिंटन ने कहा कि ये सब गतिविधियां जो हम चिंता के साथ देख रहे हैं, वे चीन से बाहर आ रही हैं और डोनाल्ड ट्रम्प उनके सबसे बड़े सहयोगी हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी असंगत विदेश नीति के साथ ही उनके राष्ट्रपति होने से चीन को जबरदस्त अवसर मिला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\