देश की खबरें | दिल्ली में 1901 के बाद इस साल हुई सर्वाधिक रिकॉर्ड बारिश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में इस साल अब तक 1,502.8 मिमी बारिश हो चुकी है जोकि एक वर्ष में राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली बारिश का एक नया रिकॉर्ड है।
नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर दिल्ली में इस साल अब तक 1,502.8 मिमी बारिश हो चुकी है जोकि एक वर्ष में राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली बारिश का एक नया रिकॉर्ड है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में 1933 में 1,420.3 मिमी वर्षा हुई थी, जोकि 1901-2021 की अवधि के दौरान एक साल में हुई सबसे अधिक वर्षा थी।
राष्ट्रीय राजधानी में 1933, 1964 और 1975 के बाद 121 वर्षों में यह चौथी बार है जब दिल्ली में 1,200 मिमी से अधिक वर्षा हुई है।
सफदरजंग वेधशाला जिसे दिल्ली के मौसम संबंधी आधिकारिक आंकड़े मुहैया कराने वाला माना जाता है, ने सोमवार शाम तक 1,502.8 मिमी बारिश दर्ज की है। एक अधिकारी ने कहा कि 1901 के बाद से राजधानी में यह दूसरी सबसे अधिक बारिश है जब से आईएमडी ने आंकड़े जुटाना शुरू किया था।
दिल्ली में पिछले साल 773.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।
निजी पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा, ‘‘यह सिर्फ एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ की बात है। इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि दिल्ली में इस साल वार्षिक वर्षा का एक नया रिकॉर्ड देखने को मिलेगा। आम तौर पर सर्दियों के मौसम में हर महीने तीन से चार पश्चिमी विक्षोभ दर्ज किए जाते हैं, जिससे पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी होती है और उत्तरी मैदानी इलाकों में बारिश होती है।’’
आम तौर पर, दिल्ली में मानसून के मौसम में 653.6 मिमी बारिश दर्ज की जाती है।
पिछले साल राजधानी में 576.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। दिल्ली में 1975 में 1,155.6 मिमी, 1964 में 1,190.9 मिमी वर्षा दर्ज की थी जबकि 1933 में अब तक की रिकॉर्ड 1,420.3 मिमी वर्षा दर्ज की गयी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2021 09:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

