देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार, विधिक सेवा प्राधिकरण से मुआवजे के लिए तस्करी पीड़िता की याचिका पर जवाब मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार, दिल्ली महिला आयोग और विधिक सेवा प्राधिकरण से एक महिला की याचिका पर जवाब देने के लिए कहा है, जो मानव तस्करी और बलात्कार की पीड़िता है और उसने 19 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।

नयी दिल्ली, 30 सितंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार, दिल्ली महिला आयोग और विधिक सेवा प्राधिकरण से एक महिला की याचिका पर जवाब देने के लिए कहा है, जो मानव तस्करी और बलात्कार की पीड़िता है और उसने 19 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।

उच्च न्यायालय ने अधिकारियों से कहा कि जवाब दाखिल करें और अदालत ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख नौ दिसंबर तय की।

महिला की याचिका में कहा गया है कि वह मेघालय के एक गांव की गरीब महिला है और उसकी एक रिश्तेदार नौकरी दिलाने के बहाने उसे लेकर दिल्ली आई, जो यहां कुछ अन्य के साथ मिलकर कथित रूप से तस्करी का गिरोह चलाती है।

याचिका में आरोप लगाया गया कि नाबालिगों सहित सैकड़ों लड़कियों की तस्करी हुई और उन्हें यौन शोषण का शिकार बनाया गया।

महिला ने कहा कि पिछले वर्ष जनवरी में उसे यहां 20 हजार रुपये प्रति महीने के वेतन पर खाना बनाने की नौकरी दिलाने के बहाने दिल्ली लाया गया।

बहरहाल यहां पहुंचने पर उसे एक फ्लैट में ले जाया गया जहां एक व्यक्ति ने उससे कई बार बलात्कार किया और बाद में उसे कई अन्य लोगों से बेचा गया और उसका यौन उत्पीड़न हुआ।

याचिका में बताया गया कि पिछले वर्ष फरवरी में वह भागने में सफल रही और एक दोस्त एवं अन्य की मदद से मालवीय नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PartyAnimals New Song Released: 'पार्टी एनिमल्स' का नया गाना 'शीशे वाइब्रेट' रिलीज़, हाई-एनर्जी बीट्स से भर देगा हर पार्टी में जोश

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में कल होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू