देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने सेवानिवृत अभियंताओं की पेंशन याचिका पर दिल्ली सरकार एवं एमसीडी से जवाब मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने नगर निगम के सेवानिवृत अभियंताओं की बकाया पेंशन की मांग संबंधी अर्जी पर बुधवार को दिल्ली सरकार और तीनों नगर निगमों से जवाब मांगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो सितंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने नगर निगम के सेवानिवृत अभियंताओं की बकाया पेंशन की मांग संबंधी अर्जी पर बुधवार को दिल्ली सरकार और तीनों नगर निगमों से जवाब मांगे।

न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने दिल्ली सरकार और पूर्वी, दक्षिण और उत्तरी नगर निगमों को स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया और यह बताने को कहा कि ऐसे कितने सेवानिवृत अभियंता है जो पेंशन के जारी होने के हकदार हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 9860 नए केस, 113 की मौत: 2 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उच्च न्यायालय ने इन सभी से यह बताने को कहा कि आखिरी बार पेंशन किस महीने में जारी की गई थी।

पीठ ने कहा कि यदि अप्रैल, 2020 से पेंशन नहीं जारी किया गया है तो प्रथम दृष्टया तीन अक्टूबर की अगली सुनवाई से पहले अप्रैल के लिए सेवानिवृत अभियंताओं का पेंशन जारी करने का प्रयास किया जाए।

यह भी पढ़े | NEET, JEE Final Year Exams 2020: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने परीक्षाओं को लेकर जारी किया हेल्थ एडवाइजरी, यहां देखें पूरी लिस्ट.

संबंधित प्रशासन को दो सप्ताह के अंदर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करना है।

उच्च न्यायालय ‘एमसीडी रिटायर्ड इंजीनियर्स एसोसिएशन’ की याचिका पर सुनवाई कर रहा है जिसमें प्रशासन को न केवल उसके सदस्यों को बल्कि विभागों से सेवानिवृत हुए अन्य ऐसे ही अभियंताओं को बकाया पेंशन जारी काने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। एसोसिएशन के वकील के अनुसार सेवानिवृत अभियंताओं को अप्रैल से पेंशन नहीं मिला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी