देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने एलवीबी के खिलाफ याचिका पर डीबीएस का जवाब मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने लक्ष्मी विलास बैंक के खिलाफ रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड की एक याचिका पर डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड का जवाब मांगा है। लक्ष्मी विलास बैंक का डीबीएस बैंक में विलय हो चुका है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने लक्ष्मी विलास बैंक के खिलाफ रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड की एक याचिका पर डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड का जवाब मांगा है। लक्ष्मी विलास बैंक का डीबीएस बैंक में विलय हो चुका है।

लक्ष्मी विलास बैंक (एलवीबी) के खिलाफ रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड (आरएफएल) की यचिका 2018 से लंबित है । इसमें 750 करोड़ रुपये के फिक्सड डिपॉजिट के गबन का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़े | बिहार: NDA में न्यूनतम साझा कार्यक्रम को लेकर कवायद शुरू, जनता से किए वादे होंगे पूरे.

डीबीएसआईएल के साथ एलवीबी का विलय 27 नवंबर से लागू हो गया।

न्यायमूर्ति राजीव शखधर ने आरएफएल की याचिका पर डीबीएसआईएल को नोटिस जारी किया ।

यह भी पढ़े | GHMC Election Results 2020: टीआरएस नेता तलसानी श्रीनिवास यादव बोले- हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन पर फिर से TRS का होगा कब्ज़ा.

उच्च न्यायालय ने एक दिसंबर को अपने आदेश में कहा कि पांच हफ्ते के भीतर जवाब दाखिल किया जाए और मामले को 25 फरवरी 2021 के लिए सूचीबद्ध किया।

याचिका में कहा गया, ‘‘हालिया घटनाक्रम के मद्देनजर यह जरूरी हो गया है कि एलवीबी के विलय के बाद डीबीएस से जवाब मांगा जाए।’’

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने भी एक आपराधिक मामला दर्ज किया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि शिविंदर मोहन सिंह और उनके भाई मलविंदर मोहन सिंह ने एलवीबी के कर्मचारियों के साथ साठगांठ कर 400 करोड रुपये और 350 करोड़ रुपये के दो सावधि जमा (फिक्सड डिपॉजिट) को लेकर हेराफेरी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका