देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने सेना के एक दंपति की अलग-अलग स्थानों पर की गई तैनाती पर रोक लगायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सेना के उस फैसले पर रोक लगा दी, जिसमें उसने अपने दो वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती देश के दो अलग-अलग स्थानों पर की थी। ये दोनों अधिकारी पति-पत्नी हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 सितंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सेना के उस फैसले पर रोक लगा दी, जिसमें उसने अपने दो वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती देश के दो अलग-अलग स्थानों पर की थी। ये दोनों अधिकारी पति-पत्नी हैं।

न्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडलॉ और न्यायमूर्ति आशा मेनन की पीठ ने कर्नल अमित कुमार की याचिका पर यह निर्णय दिया, जिन्होंने 15 सितंबर को सैन्य सचिव शाखा की तरफ से जारी तैनाती के आदेश को चुनौती दी थी।

यह भी पढ़े | India-China Border Dispute: चीन का भारत की 38,000 वर्ग किमी जमीन पर अवैध कब्जा- राजनाथ सिंह.

यह जानकारी कर्नल अमित के वकील ने दी।

वरिष्ठ वकील राणा मुखर्जी और वकील सुनील जे मैथ्यू कर्नल अमित की ओर से पेश हुए।

यह भी पढ़े | केंद्र सरकार ने कहा, लॉकडाउन में Fake News के कारण प्रवासी श्रमिकों ने किया पलायन.

मैथ्यू ने बताया कि अदालत ने सेना से याचिका को एक प्रतिवेदन के रूप में विचार करने और दंपति की याचिका पर एक ही या भौगोलिक रूप से करीबी स्थान पर तैनाती के बारे में निर्णय लेने के लिए कहा है।

उन्होंने बताया कि साथ ही अदालत ने सेना को चार सप्ताह के बाद होने वाली सुनवाई के दौरान इस बारे में लिए गए अपने निर्णय से अवगत कराने का भी निर्देश दिया।

मैथ्यू ने बताया कि पीठ ने अगली तारीख तक 15 मई के तैनाती के आदेश पर रोक लगा दी।

कर्नल कुमार और उनकी पत्नी कर्नल अनु डोगरा वर्तमान में जोधपुर में तैनात हैं जबकि इनकी तैनाती क्रमश: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह और पंजाब में करने के आदेश जारी किए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\