एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने संजय वन का ड्रोन से सर्वेक्षण करने का दिया आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने अतिक्रमण को लेकर सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए बुधवार को प्राधिकारों को संजय वन का ड्रोन से सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया ।

देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने संजय वन का ड्रोन से सर्वेक्षण करने का दिया आदेश

नयी दिल्ली, आठ जुलाई दिल्ली उच्च न्यायालय ने अतिक्रमण को लेकर सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए बुधवार को प्राधिकारों को संजय वन का ड्रोन से सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया ।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रजनीश भटनागर की पीठ ने वीडियो का संज्ञान लिया और स्वत: शुरू की गयी जनहित याचिका पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुनवाई की ।

यह भी पढ़े | कैबिनेट ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का विस्तार को दी मंजूरी- केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर: 8 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अदालत ने केंद्र, दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस और डीडीए को नोटिस जारी कर मुद्दे पर उनके जवाब मांगे हैं ।

केंद्र सरकार के स्थायी वकील अरूण भारद्वाज ने कहा कि अदालत ने दिल्ली विकास प्राधिकरण और दिल्ली पुलिस को स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा । साथ ही निर्देश दिया गया है कि प्रशासन को जंगल की जमीन पर किसी तरह का अतिक्रमण दिखता है तो उसे तुरंत खाली कराया जाए।

यह भी पढ़े | दिल्ली का 'हज हाउस' बनेगा COVID केयर सेंटर, एक हजार बिस्तरों की होगी व्यवस्था.

उन्होंने कहा कि अदालत ने ड्रोन के जरिए संजय वन का सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया । मामले पर अब 29 जुलाई को सुनवाई होगी ।

दिल्ली सरकार के स्थायी वकील (अपराध) राहुल मेहरा और वकील चैतन्य गोसाईं ने दिल्ली पुलिस की ओर से नोटिस स्वीकार किया और अर्जुन पंत डीडीए की तरफ से पेश हुए ।

संजय वन दक्षिणी दिल्ली में वसंत कुंज और मेहरौली के पास जंगल वाला इलाका है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2020 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).