देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने सुप्रियो के खिलाफ लज्जा का अनादर करने के आरोप पत्र को खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कलकत्ता उच्च न्यायालय ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की कथित तौर पर लज्जा का अनादर करने के प्रयास के लिए केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के खिलाफ दायर कोलकाता पुलिस के आरोप पत्र को बुधवार को रद्द कर दिया और कहा कि आरोपी ने ऐसा कोई अपराध नहीं किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 14 अक्टूबर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की कथित तौर पर लज्जा का अनादर करने के प्रयास के लिए केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के खिलाफ दायर कोलकाता पुलिस के आरोप पत्र को बुधवार को रद्द कर दिया और कहा कि आरोपी ने ऐसा कोई अपराध नहीं किया।

यह घटना 2017 की है। उस वक्त मोइत्रा तृणमूल कांग्रेस की विधायक थीं।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश में नवरात्रि पर खुलेंगे सभी मंदिर, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंदिरों में 200 लोगों की दी अनुमति: 14 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बहरहाल, अदालत ने गौर किया कि सुप्रियो ने टेलीविजन पर एक बहस के दौरान मोइत्रा को कहा कि क्या वह नशे में हैं। इस टिप्पणी को अदालत ने ‘‘मानहानिकारक’’ माना।

न्यायमूर्ति बिबेक चौधरी ने मोइत्रा को सुप्रियो के खिलाफ कथित मानहानि के लिए कानूनी कार्रवाई करने की छूट दे दी। सुप्रियो केंद्र सरकार में भारी उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम राज्यमंत्री हैं।

यह भी पढ़े | Telangana and Andhra Pradesh Rains: पीएम मोदी ने भारी बारिश से प्रभावित तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से की बात. दिया हरसंभव मदद का भरोसा.

न्यायमूर्ति चौधरी ने कहा कि आरोप पत्र में यह खुलासा नहीं किया गया है कि आरोपी ने भादंसं की धारा 509 (शब्द, हावभाव या कार्य जिसका उद्देश्य महिला की लज्जा का अनादर करना हो) के तहत कोई अपराध किया है।

उन्होंने कहा कि प्राथमिकी में लगाए गए आरोप भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि) के तहत असंज्ञेय अपराध है और किसी मजिस्ट्रेट के आदेश के बगैर कोई पुलिस अधिकारी इस तरह के मामलों की जांच नहीं कर सकता है।

बहरहाल, न्यायाधीश ने सुप्रियो को फटकार लगाई और कहा, ‘‘किसी महिला के खिलाफ इस तरह का मानहानिकारक बयान देकर याचिकाकर्ता ने प्रथम दृष्ट्या न केवल एक महिला की गरिमा का अपमान किया है बल्कि अपने संवैधानिक शपथ का भी उल्लंघन किया है।’’

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘जनप्रतिनिधि से उम्मीद की जाती है कि व्यवहार में उसे विनम्र होना चाहिए, तौर-तरीके में शिष्ट होना चाहिए और बोलने में सतर्कता बरतनी चाहिए।’’ साथ ही अदालत ने मोइत्रा को उपयुक्त मंच पर मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने की छूट दी।

मोइत्रा 2019 में लोकसभा सदस्य चुनी गई थीं। उन्होंने सुप्रियो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि 2017 में एक राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल पर बहस के दौरान उन्होंने ऐसी टिप्पणी की जिसका उद्देश्य उनकी लज्जा का अनादर करना था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\