देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने परीक्षा आयोजित करने के मुंबई विवि के फैसले में हस्तक्षेप से इंकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंबई उच्च न्यायालय ने स्नातक पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष की परीक्षा आयोजित करने के मुंबई विश्वविद्यालय के फैसले में हस्तक्षेप से शनिवार को इंकार कर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 26 सितंबर बंबई उच्च न्यायालय ने स्नातक पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष की परीक्षा आयोजित करने के मुंबई विश्वविद्यालय के फैसले में हस्तक्षेप से शनिवार को इंकार कर दिया।

विश्वविद्यालय ने स्नातक कोर्स के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं एक अक्तूबर से आयोजित करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़े | Ravi Kishan Threat Call: लोकसभा में ड्रग्स का मामला उठाने पर रवि किशन को धमकी, कहा- युवाओं के लिये आवाज उठाता रहूंगा.

मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जीएस कुलकर्णी की पीठ ने परीक्षाओं पर रोक लगाने का अनुरोध करने वाली याचिका दायर करने वाले मुंबई विश्वविद्यालय के दो छात्रों को किसी भी तरह की राहत के लिए कुलपति से गुहार लगाने को कहा।

उच्चतम न्यायालय की ओर से दिए गए आदेश के बाद मुंबई विश्वविद्यालय ने तीसरे वर्ष के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित करने की तारीखों के संबंध में परिपत्र जारी किया था।

यह भी पढ़े | IPL मैच पर सट्टा लगाते हुए तीन लोग हुए गिरफ्तार.

शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि अंतिम वर्ष के छात्रों को परीक्षा देने के बाद ही आगे बढ़ाया जा सकता है।

मुंबई विश्वविद्यालय की परीक्षाएं एक से 17 अक्तूबर के बीच ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी।

विश्वविद्यालय की ओर से पेश वकील रुई रोड्रिग्स ने शनिवार को पीठ के समक्ष कहा कि परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी और यह बहु-वैकल्पिक प्रश्न (एमसीक्यू) के प्रारूप में होगी।

हालांकि, याचिकाकर्ताओं के वकील शेरोन पटोले ने दलील दी कि विश्वविद्यालय ने परीक्षा की तारीखों की घोषणा जल्दबाजी में की थी।

उन्होंने पीठ को सूचित किया कि एमसीक्यू प्रारूप नया है और इसे समझने के लिए छात्रों और शिक्षकों को थोड़ा प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी