जरुरी जानकारी | हीरो मोटोकॉर्प का दूसरी तिमाही शुद्ध लाभ नौ प्रतिशत बढ़कर 964 करोड़ रुपये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी दुपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प का सितंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 9.05 प्रतिशत बढ़कर 963.82 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बिक्री बेहतर होने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।
नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर देश की सबसे बड़ी दुपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प का सितंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 9.05 प्रतिशत बढ़कर 963.82 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बिक्री बेहतर होने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।
इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 883.78 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: ब्लैकमेलिंग से परेशान लड़की ने की खुदकुशी.
हीरो मोटोकॉर्प ने बयान में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय बढ़कर 9,473.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 7,660.60 करोड़ रुपये थी।
समीक्षाधीन तिमाही में हीरो मोटोकार्प की बिक्री 7.7 प्रतिशत बढ़कर 18.22 लाख इकाई रही।
यह भी पढ़े | केन्द्र ने जम्मू कश्मीर औद्योगिक विकास निगम की स्थापना के लिये जारी की अधिसूचना.
हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) निरंजन गुप्ता ने कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे बेहतर प्रदर्शन को दर्शाते हैं। इससे पता चलता है कि हम वैश्विक महामारी के नकारात्मक प्रभाव से अब उबर रहे हैं।’’
अजय
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2020 11:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

