एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | हीरो मोटोकॉर्प को चौथी तिमाही में 613 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प को वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में 613.81 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। यह इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की जनवरी-मार्च तिमाही में हुए 776.23 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ के मुकाबले 26.46 प्रतिशत कम है।

जरुरी जानकारी | हीरो मोटोकॉर्प को चौथी तिमाही में 613 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ

नयी दिल्ली, नौ जून देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प को वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में 613.81 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। यह इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की जनवरी-मार्च तिमाही में हुए 776.23 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ के मुकाबले 26.46 प्रतिशत कम है।

शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक समीक्षावधि में कंपनी की परिचालन आय 6,333.89 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में यह 8,120.73 करोड़ रुपये थी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: 7वीं सीपीसी के तहत यहां मिल रही है मोटी सैलरी, इन पदों के लिए फटाफट करें अप्लाई.

इस दौरान कंपनी ने कुल 13.23 लाख वाहनों की बिक्री की।

पूरे वित्त वर्ष 2019-20 के लिए कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 3,641.12 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में यह 3,451.37 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़े | Lottery Sambad and Lottery Results: आज किसकी खुलेगी किस्मत? पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम और नागालैंड के लॉटरी रिजल्ट lotterysambadresult.in पर देखें.

इस दौरान कंपनी की परिचालन से आय 29,255.32 करोड़ रुपये रही जो 2018-19 में यह 33,972.23 करोड़ रुपये थी।

पूरे साल में कंपनी ने 63.98 लाख दोपहिया वाहनों की बिक्री की।

इस बारे में कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पवन मुंजाल ने कहा कि वैश्विक स्तर पर 2019-20 वाहन उद्योग के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। बावजूद इसके हीरो मोटोकॉर्प ने अच्छा प्रदर्शन किया।

कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी निरंजन गुप्ता ने कहा कि कंपनी ने ‘लॉकडाउन’ के बाद तेजी से उबरना शुरू कर दिया है। कंपनी लागत बचाने के लिए सभी अनिवार्य कदम उठा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2020 11:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).