जरुरी जानकारी | सीजी मोटर्स के साथ नेपाल में असेंबली संयंत्र लगाएगी हीरो मोटोकॉर्प

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हीरो मोटोकॉर्प ने सोमवार को कहा कि वह सीजी मोटर्स के साथ मिलकर नेपाल में असेंबली इकाई स्थापित करेगी। कंपनी ने नेपाल में हाल ही में सीजी मोटर्स को वितरक नियुक्त किया है।

नयी दिल्ली, 22 जनवरी हीरो मोटोकॉर्प ने सोमवार को कहा कि वह सीजी मोटर्स के साथ मिलकर नेपाल में असेंबली इकाई स्थापित करेगी। कंपनी ने नेपाल में हाल ही में सीजी मोटर्स को वितरक नियुक्त किया है।

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी ने बयान में कहा कि यह संयंत्र नेपाल के नवलपुर जिले में लगाया जाएगा और इसकी क्षमता 75,000 यूनिट प्रति वर्ष होगी।

इसमें कहा गया है कि परिचालन मार्च 2024 में शुरू होगा।

हीरो मोटोकॉर्प ने वर्ष 2014 में नेपाल में कदम रखा। पिछले कुछ वर्षों में, कंपनी ने खुद को देश में एक अग्रणी कंपनी के रूप में स्थापित किया है।

हीरो मोटोकॉर्प के वैश्विक व्यापार विभाग के प्रमुख संजय भान ने कहा, ‘‘अपनी विशाल विशेषज्ञता और विविध व्यावसायिक ज्ञान के साथ, चौधरी ग्रुप (सीजी) यहां हमारे परिचालन को बढ़ावा देगा।’’

उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में, कंपनी की योजना देश भर में अपने परिचालन को और मजबूत करने और कई नए उत्पाद पेश करने की है। इससे कंपनी के वाहनों के लिए बाजार को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

हीरो मोटोकॉर्प नेपाल में सुपर स्प्लेंडर, ग्लैमर, एचएफ डीलक्स और एक्सपल्स 200 मोटरसाइकिल जैसे मॉडल बेचती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त