जरुरी जानकारी | हीरो मोटोकॉर्प का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 19.63 प्रतिशत बढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दोपहिया वाहन विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 19.63 प्रतिशत बढ़कर 700.54 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 10 अगस्त दोपहिया वाहन विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 19.63 प्रतिशत बढ़कर 700.54 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
कंपनी ने बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 585.58 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
हीरो मोटोकॉर्प ने शेयर बाजार को बताया कि परिचालन से एकीकृत राजस्व जून तिमाही में बढ़कर 8,851.01 करोड़ रुपये हो गया, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 8,447.54 करोड़ रुपये था।
इस दौरान कंपनी का कुल व्यय बढ़कर 7,840.13 करोड़ रुपये हो गया।
हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि पहली तिमाही में उसने 13.53 लाख मोटरसाइकिल और स्कूटर की बिक्री की।
हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य कार्यपालक अधिकारी निरंजन गुप्ता ने कहा कि जीवाश्व ईंधन से चलने वाले (आईसीई) वाहनों के कारोबार में हमारा मार्जिन अब कोविड-19 महामारी से पूर्व के स्तर के बराबर हो गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2023 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

