देश की खबरें | केरल में भूस्खलन में मारे गए व्यक्तियों के वारिसों को तीन लाख रुपये की सहायता दी जाएगी: पलानीस्वामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने बुधवार को घोषणा कि केरल में हुए भूस्खलन में जान गंवाने वाले तमिलनाडु के लोगों के वारिसों को तीन लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 19 अगस्त तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने बुधवार को घोषणा कि केरल में हुए भूस्खलन में जान गंवाने वाले तमिलनाडु के लोगों के वारिसों को तीन लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी ।

पलानीस्वामी ने कहा कि भूस्खलन में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के वारिसों को तीन लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी जो तमिलनाडु में रहते हैं।

यह भी पढ़े | Adhir Ranjan Chaudhry: कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अध्यक्ष ओम बिरला को लिखा पत्र, संसद की कार्यवाही में वर्चुअल माध्यम शामिल होने की मांगी अनुमति.

उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि सहायता मुख्यमंत्री जन राहत कोष से प्रदान की जाएगी।

पलानीस्वामी ने कहा कि केरल के इडुक्की जिले के मुन्नार में मारे गए चाय बागान मजदूर तमिलनाडु के मूल निवासी थे और लंबे समय से पड़ोसी राज्य में रह रहे थे और काम कर रहे थे।

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत केस: महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया: 19 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि उनके निर्देश पर तेनी जिले से कर्मियों का एक दल केरल में बचाव प्रयासों में शामिल हुआ। उन्होंने कहा कि 12 श्रमिकों को बचाया गया है और उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

हाल में हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या तीन और शव मिलने के बाद मंगलवार को 61 हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\