एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर बंगाल में शुक्रवार तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान: मौसम विभाग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल के कुछ जिलों में शुक्रवार सुबह तक भारी से बहुत भारी बारिश होने और उसके बाद 28 जुलाई तक भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

देश की खबरें | उत्तर बंगाल में शुक्रवार तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान: मौसम विभाग
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 23 जुलाई मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल के कुछ जिलों में शुक्रवार सुबह तक भारी से बहुत भारी बारिश होने और उसके बाद 28 जुलाई तक भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिम बंगाल में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय होने के साथ ही दक्षिणी जिलों में भी अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़े | मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोलमरी, रंगिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, बाढ़ प्रभावित लोगों से की मुलाकात: 23 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दार्जिलिंग, कलिमपोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में शुक्रवार सुबह तक भारी बारिश होने और उसके बाद 28 जुलाई की सुबह तक भारी बारिश होने की संभावना है।

पिछले कई दिनों से भारी बारिश के कारण उत्तर बंगाल में तीस्ता, कालजनी और मनसाई सहित कई नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है जिसकी वजह से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों में शरण लेनी पड़ी है।

यह भी पढ़े | Ayodhya Ram Temple Construction: राम मंदिर के मुहूर्त को लेकर शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने खड़ा किया सवाल, कहा-यह अशुभ घड़ी.

मौसम विभाग ने दक्षिण बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में शनिवार सुबह तक मूसलाधार बारिश और पूर्वी मिदनापुर में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों में बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक मध्यम से भारी वर्षा हुई।

मौसम विभाग ने कहा कि बैरकपुर में सबसे अधिक 64.8 मिमी, दमदम में 56.2 मिमी, कोलकाता में 55.8 मिमी, बर्दवान में 55.4 मिमी और साल्ट लेक में 44.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2020 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).