देश की खबरें | बंगाल के दक्षिणी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका: मौसम विभाग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंगाल की खाड़ी के ऊपर वातावरण में कम दबाव के एक के बाद एक दो क्षेत्र बनने के कारण बंगाल के दक्षिण में स्थित जिलों में बुधवार से भारी से बहुत भारी बारिश होने का अंदेशा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 19 अगस्त बंगाल की खाड़ी के ऊपर वातावरण में कम दबाव के एक के बाद एक दो क्षेत्र बनने के कारण बंगाल के दक्षिण में स्थित जिलों में बुधवार से भारी से बहुत भारी बारिश होने का अंदेशा है।

मौसम विज्ञान विभाग ने यहां जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Adhir Ranjan Chaudhry: कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अध्यक्ष ओम बिरला को लिखा पत्र, संसद की कार्यवाही में वर्चुअल माध्यम शामिल होने की मांगी अनुमति.

विभाग ने मौसम के पूर्वानुमान में कहा कि कम दबाव के दो क्षेत्र बनने के कारण बंगाल के दक्षिण में स्थित जिलों में 19 अगस्त से 25 अगस्त तक भारी बारिश होने की प्रबल आशंका है।

विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर वातावरण में बुधवार की सुबह बना कम दबाव के क्षेत्र के धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ने और बृहस्पतिवार दोपहर तक विक्षोभ का रूप लेने की आशंका है।

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत केस: महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया: 19 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दूसरा कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के ऊपर उत्तर पश्चिम में 23 अगस्त के आसपास विकसित होने की आशंका है।

मौसम विज्ञान विभाग ने भारी बारिश के चलते दक्षिण बंगाल की विभिन्न नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने की आशंका जताई है और शहर में जलजमाव की चेतावनी दी है।

मछुआरों को 19 और 20 अगस्त को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

यश माधव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\