देश की खबरें | राजस्थान में भारी बारिश: मुख्यमंत्री शर्मा ने अधिकारियों को 'अलर्ट' रहने का निर्देश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अनेक जिलों में लगातार भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों से 'अलर्ट मोड' पर रहने को कहा है। उन्होंने कहा है कि अधिकारी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ बचाव एवं राहत कार्यों में तेजी लाएं।

जयपुर, 30 जुलाई राजस्थान के अनेक जिलों में लगातार भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों से 'अलर्ट मोड' पर रहने को कहा है। उन्होंने कहा है कि अधिकारी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ बचाव एवं राहत कार्यों में तेजी लाएं।

शर्मा बुधवार को आपदा राहत प्रबंधन की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में हो रही निरंतर बारिश के चलते अधिकारी 'अलर्ट मोड' पर रहें और अत्यधिक बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ काम करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाएं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव वाले स्थानों पर सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ काम करें जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके।

आधिकारिक बयान के अनुसार उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के कारण अधिकतर बांध, तालाब और जलाशय लबालब भर चुके हैं, ऐसे में अधिकारी इनके जल स्तर संबंधी जानकारी लेते रहें। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अधिकारी निचले व बाढ़ संभावित इलाकों को सूचीबद्ध करके कर्मचारी नियुक्त करें तथा उन क्षेत्रों की विशेष निगरानी रखें।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नागरिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन पूरी सक्रियता से काम करे। इसके साथ ही शर्मा ने लोगों से अपील की कि बारिश के मौसम में विशेष सावधानी बरतें।

उल्लेखनीय है कि राज्य के अनेक जिलों में लगातार बारिश होने से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Stats And Preview: प्लेऑफ से पहले जीत की लय हासिल करना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू