देश की खबरें | ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण सोमवार को ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुयी । मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में राज्य में और अधिक बारिश होने का अनुमान लगाया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 21 सितंबर बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण सोमवार को ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुयी । मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में राज्य में और अधिक बारिश होने का अनुमान लगाया है।

मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए, राज्य सरकार ने जिला कलेक्टरों को परामर्श जारी कया है कि वे पहाड़ी क्षेत्रों में किसी भी संभावित जल-जमाव, बाढ़ और भूस्खलन के लिए तैयार रहें।

यह भी पढ़े | Maharashtra Corona Update: कोरोना की चपेट में महाराष्ट्र, 15,738 नए मामले पाए गए, 344 मरीजों की मौत.

कम-दबाव के क्षेत्र का प्रभाव अब उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और इससे सटे उत्तर तटीय ओडिशा पर बना हुआ है।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले 23 दिनों में कम दबाव क्षेत्र के पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव में, राजधानी भुवनेश्वर सहित राज्य के कई हिस्सों में भारी वर्षा हुई।

यह भी पढ़े | लोकसभा में महामारी रोग (संशोधन) विधेयक, 2020 पास: 21 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शहर के कई निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई जिससे यातायात बाधित हो गया।

भुवनेश्वर में सुबह से ही 80 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई जबकि कटक शहर में 25 मिमी से अधिक वर्षा हुई।

गंजम, अंगुल, नयागढ़, सोनपुर और संबलपुर जैसे जिलों में भी रविवार की तुलना में अधिक बारिश हुई।

मौसम केंद्र ने नबरंगपुर, नुआपाड़ा, बरगढ़, झारसुगुड़ा और बलांगीर जिलों के कुछ क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है जहां मंगलवार तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी