एजेंसी न्यूज

Maharashtra Corona Update: कोरोना की चपेट में महाराष्ट्र, 15,738 नए मामले पाए गए, 344 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 15,738 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 12,24,380 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Maharashtra Corona Update: कोरोना की चपेट में महाराष्ट्र, 15,738 नए  मामले पाए गए, 344 मरीजों की मौत
कोरोनावायरस का प्रकोप (Photo Credits: IANS)

मुंबई: महाराष्ट्र  (Maharashtra) में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 15,738 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 12,24,380 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इसी अवधि में कोविड-19 के 344 मरीजों की मौत के बाद इस घातक वायरस के कारण राज्य में अब तक जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 33,015 हो गई। इन 344 नई मौतों में से 200 मौतें पिछले 48 घंटों में हुईं थी जबकि 81 मौतें पिछले सप्ताह हुई थी और 63 मौतें उसके पहले की हैं।

वहीं, सोमवार को 32,007 लोगों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक 9,16,348 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. राज्य में फिलहाल 2,74,623 मरीज उपचाराधीन हैं. मुंबई शहर में सोमवार को संक्रमण के 1,837 नए मरीज मिलने के बाद आंकड़ा 1,86,276 पहुंच गया जबकि 36 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 8,505 हो गई. वहीं मुंबई महागर क्षेत्र में संक्रमण के 3,979 नए मामले सामने आने के बाद आंकड़ा 4,39,180 पहुंच गया. यह भी पढ़े | Fit India Movement: फिट इंडिया डायलॉग में फिटनेस के जुनूनी लोगों से बात करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

मुंबई शहर इसी क्षेत्र में आता है। क्षेत्र में अब मृतक संख्या बढ़कर 14,836 हो गई है. पुणे शहर में संक्रमण से 1,770, नागपुर में 839 और पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निगम में 612 नए मामले सामने आए. राज्य में अब तक 59,12,258 कोविड-19 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2020 11:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).