देश की खबरें | इंदौर में भारी बारिश ने तोड़ा 39 साल का रिकॉर्ड, कई इलाकों में पानी भरा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इंदौर, 22 अगस्त मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में पिछले 24 घंटे से जारी भारी बारिश ने शनिवार को 39 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। लगातार भारी बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया और जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अमितेश यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह 08:30 बजे से शनिवार सुबह 08:30 बजे के बीच शहर में 263.4 मिलीमीटर (10.37 इंच) बारिश दर्ज की गयी।

यह भी पढ़े | Samvatsari Images & Micchami Dukkadam HD Wallpapers: पर्युषण पर्व के आखिरी दिन संवत्सरी पर दोस्तों-रिश्तेदारों को भेजें ये प्यारे Wallpapers, GIF Greetings, WhatsApp Stickers और क्षमा संदेश.

उन्होंने बताया, "शहर में इससे पहले 10 अगस्त 1981 को 24 घंटे के अंतराल में 212.6 मिलीमीटर (8.37 इंच) बारिश दर्ज की गयी थी। यह रिकॉर्ड अब ध्वस्त हो गया है।"

भारी बारिश के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस के आला अफसरों ने शनिवार तड़के से मैदान संभाला और निचली बस्तियों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का सिलसिला शुरू किया गया।

यह भी पढ़े | Madras Day 2020 HD Images & Wallpapers: मद्रास सिटी के स्थापना दिवस का मनाएं जश्न, इन आकर्षक Facebook Greetings, Quotes, Messages, SMS, WhatsApp Stickers के जरिए दें मद्रास दिवस की शुभकामनाएं.

शइर के कई इलाकों के लोग अपने घरों में बारिश का पानी भर जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। शहर की अधिकांश प्रमुख सड़कों के जलमग्न होने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

रीगल चौराहा स्थित पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) कार्यालय के परिसर में भी पानी भरा देखा गया।

चश्मदीदों ने बताया कि भारी बारिश के बाद शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) के तलघर के दो वॉर्डों में पानी भर गया। एमवायएच, प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक है।

एमवायएच के अधीक्षक पीएस ठाकुर ने बताया, "तलघर स्थित सहारा वॉर्ड (बेसहारा मरीजों के वॉर्ड) और जेल वॉर्ड (कैदियों के वॉर्ड) में पानी भर जाने के बाद इनमें भर्ती मरीजों को अस्पताल की चौथी मंजिल पर स्थानांतरित किया गया है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)