Samvatsari Images & Micchami Dukkadam HD Wallpapers: पर्युषण पर्व के आखिरी दिन संवत्सरी पर दोस्तों-रिश्तेदारों को भेजें ये प्यारे Wallpapers, GIF Greetings, WhatsApp Stickers और क्षमा संदेश
जैन संवत्सरी के इस खास अवसर पर आप संवत्सरी और मिच्छामी दुक्कड़म की एक-दूसरे को बधाई दे सकते हैं. पर्युषण पर्व के आखिरी दिन आप मिच्छामी दुक्कड़म वाले इमेजेस, क्षमा संदेश, एचडी वॉलपेपर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टिकर्स के जरिए क्षमा याचना कर सकते हैं और जैन संवत्सरी की अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Paryushan Parv 2020 Wishes & Micchami Dukkadam HD Wallpapers: श्री जैन श्वेतांबर श्रीसंघ द्वारा मनाए जा रहे पर्युषण महापर्व (Paryushan Parv) का आज आखिरी दिन है, जिसे जैन संवत्सरी (Jain Samvatsari) कहा जाता है. इस दिन जैन समाज (Jain Community) के लोग सालभर में जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए एक-दूसरे से क्षमायाचना करते हैं. संवत्सरी को क्षमा दिवस भी कहा जाता है, इसलिए इस दिन जैन समुदाय के लोग एक-दूसरे से अपनी गलतियों के लिए माफी मांगते हैं, जिसे मिच्छामी दुक्कड़म (Micchami Dukkadam) कहा जाता है. पर्यूषण पर्व को जैन समुदाय का एक महान और पवित्र पर्व माना जाता है, जिसकी शुरुआत इस साल 15 अगस्त से हुई थी और आज इस पर्व का आखिरी दिन है.
जैन संवत्सरी के इस खास अवसर पर आप संवत्सरी और मिच्छामी दुक्कड़म की एक-दूसरे को बधाई दे सकते हैं. पर्यूषण पर्व के आखिरी दिन आप मिच्छामी दुक्कड़म वाले इमेजेस, क्षमा संदेश, एचडी वॉलपेपर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टिकर्स के जरिए क्षमा याचना कर सकते हैं और जैन संवत्सरी की अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं. इसके अलावा आप यहां क्लिक करके मिच्छामी दुक्कड़म के इमेजेस, विशेज और स्टिकर्स डाउनलोड कर सकते हैं.





भाद्रपद महीने में पड़ने वाले इस पर्व को श्वेतांबर जैन (Shwetambar Jain) 8 दिन तक अठाइयों के नाम से मनाते हैं, जबकि दिगंबर जैन (Digambar Jain) 10 दिन तक दस लाक्षण के नाम से इस पर्व को मनाते हैं. इस पर्व के दौरान आत्मशुद्धि के लिए हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार व्रत, जप, तप, संयम और साधना करता है. इस पर्व के दौरान जैन धर्म के अनुयायी फल, सब्जी का त्याग करके उच्च प्रोटीन युक्त आहार लेते हैं. जैन धर्म की मान्यताओं के अनुसार यह अपने अनुयायियों को सादगीपूर्ण और अहिंसा वादी जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2020 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

