एजेंसी न्यूज

गांगेय पश्चिम बंगाल में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण भारी बारिश की संभावना

उत्तरी बंगाल की खाड़ी में शुक्रवार को निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे सप्ताहांत के दौरान गांगेय पश्चिम बंगाल में व्यापक पैमाने पर बारिश का अनुमान है.

गांगेय पश्चिम बंगाल में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण भारी बारिश की संभावना
बारिश (Photo Credits: PTI)

कोलकाता, 17 अगस्त : उत्तरी बंगाल की खाड़ी में शुक्रवार को निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे सप्ताहांत के दौरान गांगेय पश्चिम बंगाल में व्यापक पैमाने पर बारिश का अनुमान है. मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी में दबाव का क्षेत्र बनने के कारण राज्य के तटीय और पश्चिमी जिलों में गत सप्ताह कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई, जिससे धान उत्पादक जिलों में किसानों को राहत मिली.

इन जिलों में मानसून में कम बारिश हुई है. मौसम कार्यालय ने बताया कि शुक्रवार को उत्तरी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के कारण शुक्रवार से रविवार तक गांगेय पश्चिम बंगाल के जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. यह भी पढ़ें : जयपुर में रुपयों के विवाद में रिश्तेदारों ने महिला को जलाया, मौत

मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार तथा बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल में एक या दो स्थानों पर बादल गरजने के साथ बारिश का अनुमान जताया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2022 01:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).