एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुम्बई में आज भी भारी बारिश की संभावना : मौसम विभाग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुम्बई में बुधवार को रातभर बारिश हुई, कुछ हिस्सों में तो मूसलाधार बारिश हुई।

देश की खबरें | मुम्बई में आज भी भारी बारिश की संभावना : मौसम विभाग

मुम्बई, 16 जुलाई मुम्बई में बुधवार को रातभर बारिश हुई, कुछ हिस्सों में तो मूसलाधार बारिश हुई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुम्बई केन्द्र के उप महानिदेशक के. एस. होसालिकर ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे से बृहस्पतिवार सुबह साढ़े छह बजे के बीच बांद्रा और महालक्ष्मी इलाकों में क्रमश: 201 मिमी और 129 मिमी बारिश हुई।

यह भी पढ़े | 30 सेकंड के भीतर मध्य प्रदेश में 10 साल का बच्चा बैंक से दस लाख रूपये लेकर फरार.

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को भी भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार सांताक्रूज मौसम केन्द्र में पिछले 24 घंटे में, बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 191.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि दक्षिण मुम्बई के कोलाबा मौसम केन्द्र में इसी दौरान 156.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़े | गुजरात: मणिनगर स्वामीनारायण गादी संस्थान के प्रमुख पुरुषोत्तमप्रियदासजी महाराज निधन, PM मोदी ने जताया दुख.

होसालिकर ने एक ट्वीट में कहा कि मुम्बई में रातभर बारिश हुई। कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश भी हुई।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ बृहस्पतिवार को भी मुम्बई में भारी बारिश होने की संभावना है।’’

तटीय रत्नागिरि जिले के हरणाई मौसम केन्द्र में पिछले 24 घंटे में 127.2 मिमी जबकि रत्नागिरि वेधशाला में इस दौरान 97.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

राज्य के मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ और उस्मानाबाद जिलों में क्रमश: 96.4 मिली और 25.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

विभाग ने बताया कि ठाणे बेलापुर उद्योग संघ के मौसम केन्द्र में 58.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले में 53 मिमी बारिश और रायगढ़ जिले में माथेरान और अलीबाग में क्रमश: 48 मिमी और 41.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

पश्चिमी महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में 35 मिमी बारिश दर्ज की गई और पालघर जिले की धनाऊ वेधशाला में 21.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2020 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).