देश की खबरें | ओडिशा के कई हिस्सों में दबाव के कारण भारी बारिश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के दक्षिणी और आंध्र प्रदेश के उत्तरी हिस्से में बने दबाव के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में रविवार को भारी बारिश हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
भुवनेश्वर, एक सितंबर ओडिशा के दक्षिणी और आंध्र प्रदेश के उत्तरी हिस्से में बने दबाव के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में रविवार को भारी बारिश हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि कोरापुट, मलकानगिरि, नबरंगपुर, गजपति और रायगढ़ सहित दक्षिण ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश हुई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बुलेटिन में बताया कि पिछले छह घंटे के दौरान यह दवाब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ा और दक्षिणी ओडिशा तथा उससे सटे उत्तरी आंध्र प्रदेश पर केंद्रित रहा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान यह दबाव दक्षिण ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ से होते हुए पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ेगा तथा बाद में यह कमजोर होकर एक कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा।
आईएमडी ने ओडिशा में इस सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। उसने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में चार सितंबर तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने बताया कि अगले 12 घंटे में पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। उसने बताया कि हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा भी हो सकती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2024 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

