जरुरी जानकारी | रुपये में शुरुआती कारोबार में भारी उतार-चढ़ाव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में बुधवार को सुबह के कारोबार में भारी उतार-चढ़ाव रहा।
मुंबई, 22 जनवरी रुपये में बुधवार को सुबह के कारोबार में भारी उतार-चढ़ाव रहा।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के बारे में समग्र अनिश्चितता मुद्राओं तथा जिंस दोनों पर भारी पड़ रही है, जिससे निवेशक चिंतित हैं।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.56 प्रति डॉलर पर खुला और फिर सुबह के अत्यधिक अस्थिर सत्र में डॉलर के मुकाबले 86.71 के निचले स्तर तक गिर गया।
रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.58 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 108.13 पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत चढ़कर 79.36 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,920.28 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2025 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

