देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना ने की भारी गोलाबारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों में मंगलवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की एवं मोर्टार के गोले दागे। रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
जम्मू, 29 सितंबर जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों में मंगलवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की एवं मोर्टार के गोले दागे। रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ आज तड़के करीब साढ़े चार बजे पाकिस्तान की सेना ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा के करीब मनकोट सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। ’’
इस महीने पाकिस्तानी सेना 45 बार संघर्षविराम का उल्लंघन कर चुकी है।
यह भी पढ़े | Hathras Gangrape: दुष्कर्म का शिकार युवती की मौत पर प्रियंका ने उठाई कड़ी सजा की मांग.
अधिकारियों के अनुसार लगभग दो सप्ताह पहले राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए की गई भारी गोलीबारी एवं गोलाबारी में एक जवान शहीद हो गया था तथा एक अधिकारी समेत दो अन्य घायल हो गये थे।
दो सितंबर को पाकिस्तान सेना द्वारा राजौरी के केरी सेक्टर में किए गए संघर्ष विराम के उल्लंघन में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर(जेसीओ) की मौत हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2020 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

