विदेश की खबरें | नेतन्याहू पर भ्रष्टाचार के मामले में साक्ष्य दर्ज करने संबंधी सुनवाई जनवरी मे शुरू होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि नेतन्याहू को हर सुनवाई के दौरान हाजिर रहने की जरूरत होगी या नहीं, लेकिन कुछ इस्राइली मीडिया का कहना है कि उन्हें पेश होना होगा।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि नेतन्याहू को हर सुनवाई के दौरान हाजिर रहने की जरूरत होगी या नहीं, लेकिन कुछ इस्राइली मीडिया का कहना है कि उन्हें पेश होना होगा।

न्यायालय में सुनवाई से नेतन्याहू की कानूनी परेशानी लोगों में चर्चा का विषय रहेगी और यह सवाल उठता रहेगा कि सुनवाई का सामना करने के दौरान वह पद पर रह सकते हैं या नहीं।

यह भी पढ़े | फेवरेट बटर चिकन खाने के लिए मेलबर्न में शख्स ने की 32 किमी की यात्रा, लॉकडाउन तोड़ने के लिए भरना पड़ा जुर्माना.

अदालत का यह फैसला मुकदमे की दूसरी सुनवाई के बाद आया है। मुकदमे की यह सुनवाई दो महीने की देरी के बाद मई में शुरू हुई हुई थी। यह सुनवाई ऐसे समय में बहाल हुई जब नेतन्याहू कोरोना वायरस संकट से निपटने के अपने तौर तरीके को लेकर जनता के असंतोष से भी जूझ रहे हैं।

नेतन्याहू विभिन्न घोटालों में धोखाधड़ी, विश्वासघात और रिश्वतखोरी के आरोपों से घिरे हैं। उन पर अरबपति मित्रों से शानदार उपहार ग्रहण करने और मीडिया कारोबारियों को अपने और अपने परिवार के लिए अधिक पसंदीदा कवरेज के लिए उन्हें नियामकीय लाभ पहुंचाने का आरोप है।

यह भी पढ़े | लंका के राजा रावण ने दुनिया में सबसे पहले उड़ाया था विमान? श्रीलंकाई सरकार कर रही है रिसर्च.

लंबे समय से सत्तासीन नेतन्याहू ने किसी भी गड़बड़ी से इनकार किया है और अपने ऊपर लगे आरोपों को मीडिया द्वारा उनके खिलाफ चलाया गया अभियान करार दिया। उन्होंने कहा है कि कानून लागू करने वाला तंत्र भी पक्षपातपूर्ण तरीके से कार्रवाई कर रहा है।

मई में पहली सुनवाई के वक्त न्यायाधीशों के सामने पेश होने से महज कुछ पहले नेतन्याहू ने अदालत परिसर में मंच पर आकर देश के कानूनी संस्थानों के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार किया था। उनके साथ उनकी पार्टी के सदस्य भी थे। वह रविवार की सुनवाई में पेश नहीं हुए।

अदालत के अनुसार न्यायाधीश ने निर्णय लिया कि जनवरी में साक्ष्य दर्ज करने संबंधी सुनवाई होगी तथा सप्ताह में तीन दिन यह सुनवाई चलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\