देश की खबरें | प्रिया रमानी के खिलाफ अकबर द्वारा दायर मानहानि की याचिका पर सुनवाई 10 नवंबर से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक स्थानीय अदालत पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर की ओर से दायर आपराधिक मानहानि के मामले में अंतिम बहस पर सुनवाई 10 नवंबर से शुरू करेगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो नवंबर दिल्ली की एक स्थानीय अदालत पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर की ओर से दायर आपराधिक मानहानि के मामले में अंतिम बहस पर सुनवाई 10 नवंबर से शुरू करेगी।

अकबर के वकील संदीप कपूर ने कहा कि अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) विशाल पाहुजा ने उनके समक्ष दोनों पक्षों के पेश होने के बाद सुनवाई के लिए यह तारीख तय की।

यह भी पढ़े | Gujjar Agitation in Rajasthan: कोटपूतली, पटवा, माधोराजपुरा सहित कई इलाकों में 24 घंटों तक इंटरनेट बंद.

इससे पहले एसीएमएम ने इस मामले को किसी अन्य अदालत के समक्ष स्थानांतरित किए जाने को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पास भेजा था।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुजाता कोहली ने 22 अक्टूबर को इस मामले को सुनवाई के लिए एसीएमएम की अदालत को वापस भेज दिया था।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: जेपी नड्डा का RJD पर हमला, कहा- बिहार ‘बाहुबल’ से निकलकर ‘विकासबल’ की ओर बढ़ चला है.

इस वर्ष सात फरवरी को मामले में अंतिम बहस की सुनवाई करने वाले एसीएमएम विशाल पाहुजा ने मामले को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पास भेजते हुए कहा था कि यह मामला किसी सांसद अथवा विधायक के खिलाफ दायर नहीं किया गया था और ऐसे में इसे ''सक्षम न्यायालय'' के समक्ष स्थानांतरित किए जाने की आवश्यकता है।

उल्लेखनीय है कि मार्च 2018 में प्रिया रमानी ने अकबर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\