नयी दिल्ली, 18 जून दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन कोविड-19 के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं और बृहस्पतिवार को उनकी हालत में कुछ सुधार देखा गया लेकिन उनका बुखार समाप्त नहीं हुआ है।
वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि 55 वर्षीय मंत्री को आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन की सहायता दी जा रही है।
जैन की जांच में बुधवार को कोविड-19 की पुष्टि हुई थी।
इससे एक दिन पहले तेज बुखार और ऑक्सीजन की कमी के चलते उन्हें यहां स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “उनका बुखार आज कम हुआ है। आज उन्हें ऑक्सीजन पर अधिक समय के लिए रखा गया था। लेकिन कुल मिलाकर उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।”
दिल्ली सरकार के सूत्रों ने बुधवार को कहा कि पिछले कुछ दिनों में जैन के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है और डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें पृथक-वास में भेज दिया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY