देश की खबरें | स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कोविड-19 से स्वस्थ हो गये लोगों से प्लाज्मा दान करने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि भारत में कोविड-19 के मरीजों के स्वस्थ होने की ऊंची दर होने के बावजूद स्वस्थ हो गये मरीज द्वारा प्लाज्मा दान करने में गति नहीं आयी है। उन्होंने लोगों से इस महामारी का मुकाबला करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 जुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि भारत में कोविड-19 के मरीजों के स्वस्थ होने की ऊंची दर होने के बावजूद स्वस्थ हो गये मरीज द्वारा प्लाज्मा दान करने में गति नहीं आयी है। उन्होंने लोगों से इस महामारी का मुकाबला करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उन्होंने यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में प्लाज्मा दान अभियान का शुभारंभ किया जिसका आयोजन एम्स और दिल्ली पुलिस ने मिलकर किया। इस मौके पर कोविड-19 संक्रमण से मुक्त हो चुके दिल्ली पुलिस के 26 कर्मियों ने प्लाज्मा दान किया।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड: आईएफएस अफसर ने बनाई रामायण वाटिका, जहां मिलेंगे वाल्मीकि के बताए पेड़ पौधे.

हर्षवर्धन ने कहा कि यह बहुत निराशाजनक बात है कि दिल्ली पुलिस के एक दर्जन कर्मी कोरोना वायरस के चलते मर गये लेकिन वह इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए अपने कर्मियों को तैनात कर ‘बहुत अच्छा काम’ कर रही है।

दिल्ली पुलिस के एक कर्मी-- ओम प्रकाश ने रविवार को तीसरी बार प्लाज्मा दान दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने ऐसे लोगों को प्रमाणपत्र सौंपकर उन्हें सलाम किया।

यह भी पढ़े | कोरोना के झारखंड में 135 नए मरीज पाए गए: 19 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि ये स्वयंसेवक दूसरों को प्लाज्मा दान के लिए प्रेरित करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के अनुसार मंत्री ने कहा, ‘‘ हर दानकर्ता कोविड- 19 पर हमारी जीत के सफर में मायने रखता है और जबतक कोई निश्चित उपचार या टीका विकसित नहीं कर लिया जाता तब तक हमें इस महामारी से लड़ने के लिए अधिक से अधिक प्लाज्मा योद्धाओं की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ फिलहाल , इस स्वास्थ्यकारी प्लाज्मा थेरेपी को करूणामय उपयोग के लिए मंजूरी दी जा चुकी है और चौबीसो घंटे इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्लाज्मा बैंक स्थापित किये जा रहे हैं। भारत उन देशों में से एक है, जहां कोविड-19 के मरीजों के स्वस्थ होने की सबसे ऊंची दर है, इसके बावजूद स्वस्थ हो गये मरीज द्वारा प्लाज्मा दान करने में गति नहीं आयी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\