जरुरी जानकारी | डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों के लिये जल्द आएगी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्वास्थ्य और साधारण बीमा कंपनियों को जल्दी ही मच्छर और कीटाणुओं से होने वाली डेंगू, मलेरिया और चिकुनगुनिया जैसी बीमारियों (वेक्टर जनित बीमारी) के इलाज के लिये बीमा कवर उपलब्ध कराने की अनुमति मिलेगी।
नयी दिल्ली, नवंबर स्वास्थ्य और साधारण बीमा कंपनियों को जल्दी ही मच्छर और कीटाणुओं से होने वाली डेंगू, मलेरिया और चिकुनगुनिया जैसी बीमारियों (वेक्टर जनित बीमारी) के इलाज के लिये बीमा कवर उपलब्ध कराने की अनुमति मिलेगी।
बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) शुक्रवार को वेक्टर जनित बीमारी के मानकों को लेकर मसौदा जारी किया। इससे साधारण और स्वास्थ्य बीमा कंपनियां एक साल के लिये इस प्रकार की पॉलिसी की पेशकश के लिये प्रोत्साहित होंगी।
यह भी पढ़े | Tiger Shroff की बहन कृष्णा श्रॉफ ने बॉयफ्रेंड एबन हैम्स से किया ब्रेकअप, डिलीट की सारी तस्वीरें.
इरडा ने कहा कि इसका मकसद एक मानक स्वास्थ्य बीमा उत्पाद लाना है जो लोगों की वेक्टर जनित बीमारियों के इलाज को शामिल करे।
प्रस्ताव के तहत बीमा पॉलिसी की अवधि एक साल होगी और इसमें प्रतीक्षा अवधि 15 दिन की होगी।
बीमा पॉलिसी में डेंगू बुखार, मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजर, चिकुनगुनिया, जापानी बुखार और जाइका विषाणु के इलाज को शामिल किया जाएगा।
नियामक ने संबंधित पक्षों से मसौदे पर 27 नवंबर तक अपनी राय देने को कहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)