देश की खबरें | रात 9:15 बजे के मुख्य समाचार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोमवार रात 9:15 बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
नयी दिल्ली, 22 जून सोमवार रात 9:15 बजे तक की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
यह भी पढ़े | कोरोना के मणिपुर में 57 नए मरीज पाए गए: 22 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
दि22 वायरस लीड मामले
देश में कोविड-19 के 14,821 नये मामले सामने आए, कुल मामले 4,25,282 हुए
यह भी पढ़े | चीन ने माना, लद्दाख में भारतीय जवानों से झड़प में गई PLA जवानों की जान.
नयी दिल्ली, देश में सोमवार को कोविड-19 के 14,821 मामले सामने आने के बाद घातक कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 4,25,282 हो गई है। वहीं, संक्रमण से 445 और लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 13,699 हो गया है।
दि39 चीन भारत गतिरोध लीड वार्ता
पूर्वी लद्दाख गतिरोध: भारत-चीन के बीच लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की दूसरे दौर की वार्ता
नयी दिल्ली, भारत और चीनी सेना के बीच पिछले हफ्ते गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद तनाव कम करने के उद्देश्य से सोमवार को दोनों देशों की सेनाओं के बीच लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की दूसरे दौर की वार्ता शुरू हुई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
दि103 न्यायालय तीसरी लीड पुरी यात्रा
न्यायालय ने कड़ी शर्तो के साथ पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की अनुमति दी
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने ओडीशा के पुरी में कड़ी शर्तों के साथ भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के आयोजन की अनुमति सोमवार को प्रदान कर दी। यह रथ यात्रा कल शुरू होगी और इसमें जनता की भागीदारी नहीं होगी।
दि15 चीन भारत लीड मनमोहन
मनमोहन ने कहा: चीन के षड्यंत्रकारी रुख को ताकत नहीं दें प्रधानमंत्री
नयी दिल्ली, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान को लेकर सोमवार को कहा कि मोदी को अपने बयान से चीन के षड्यंत्रकारी रुख को ताकत नहीं देनी चाहिए और राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सामरिक हितों पर पड़ने वाले अपने शब्दों के प्रभाव को लेकर बहुत ज्यादा सावधान रहना चाहिए।
दि36 भाजपा मनमोहन चीन भारत
लद्दाख झड़प: भाजपा ने मनमोहन सिंह पर पलटवार किया
नयी दिल्ली, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर पलटवार करते हुए सोमवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर भारत की सैकड़ों वर्ग किलोमीटर भूमि चीन को बिना संघर्ष के सौंप दी और उनके कार्यकाल में 2010 से 2013 के बीच पड़ोसी देश ने 600 बार घुसपैठ की।
दि41 भाजपा मनमोहन कांग्रेस
राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करना बंद करे भाजपा: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधे जाने के बाद पलटवार करते हुए सोमवार को कहा कि केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी को राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की क्षेत्रीय अखंडता से समझौता करना बंद करना चाहिए।
दि100 मंत्रालय चीन सड़क
सरकार चीन की सीमा से लगते इलाकों में 32 सड़क परियोजानओं के काम में तेजी लाएगी
नयी दिल्ली, भारतीय सेना और चीन की फौज के बीच गतिरोध के मध्य केंद्र सरकार ने भारत चीन सीमा पर चल रही सड़क परियोजनाओं की सोमवार को समीक्षा की और उनमें से 32 परियोजनाओं के काम में तेजी लाने का निर्णय लिया गया।
दि25 रक्षा राजनाथ रूस
रूस की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
नयी दिल्ली, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को रूस की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरान वह रूस के उच्च सैन्य अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे और द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर सोवियत विजय की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य सैन्य परेड में शामिल होंगे।
दि35 वायरस केजरीवाल
दिल्ली सरकार घर में पृथक-वास में रह रहे मरीजों को देगी ‘पल्स ऑक्सीमीटर’ : केजरीवाल
नयी दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा की उनकी सरकार यहां घरों में पृथक-वास में रह रहे मरीजों को ‘पल्स ऑक्सीमीटर’ देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में जांच क्षमता को तीन गुना बढ़ाया गया है।
प्रादे22 कश्मीर दूसरी लीड गोलाबारी
पाकिस्तानी सैनिकों की गोलाबारी में एक जवान शहीद
जम्मू, जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे इलाकों में सोमवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी की और मोर्टार दागे जिससे सेना का एक जवान शहीद हो गया।
प्रादे123 ओडिशा रथयात्रा बंद
रथयात्रा के लिए पुरी में ‘कर्फ्यू जैसा’ बंद लागू
भुवनेश्वर, ओडिशा सरकार ने भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा से पहले पुरी में ‘कर्फ्यू जैसा’ बंद लागू कर दिया और लोगों से अपील की कि वे 23 जून को रथयात्रा निकाले जाने के समय कोविड-19 महामारी की वजह से अपने घरों से बाहर न निकलें।
प्रादे117 पान मसाला जीएसटी
पान मसाला और तम्बाकू उत्पादों पर 300 करोड़ से ज्यादा की जीएसटी चोरी का खुलासा : डीजीजीआई
इंदौर (मध्य प्रदेश), वस्तु एवं सेवा कर आसूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने सोमवार को एक स्थानीय अदालत को बताया कि उसे एक उद्योगपति के खिलाफ पान मसाला और तंबाकू उत्पादों के अवैध कारोबार के जरिये 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कथित जीएसटी चोरी में शामिल होने के सुराग मिले हैं। इस मामले में एक पाकिस्तानी नागरिक और तीन अन्य स्थानीय लोगों को पहले ही पकड़ा जा चुका है।
प्रादे103 कर्नाटक वायरस लीड मुख्यमंत्री
बेंगलुरु में कोविड-19 के मामलों में तीव्र वृद्धि, लॉकडाउन का कड़ाई से लागू करने के निर्देश
बेंगलुरु, बेंगलुरु में कोविड-19 के बढ़ते मामलों से चिंतित कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को अधिकारियों को उन इलाकों में 30 जून तक लॉकडाउन को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए जहां अधिक संख्या में संक्रमण के मामले सामने आये हैं।
प्रादे99 मणिपुर राजग
मणिपुर संकट: राजग के केंद्रीय नेतृत्व को संगमा, हिमंत ने वार्ता के बारे में अवगत कराया
इंफाल, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा और असम के मंत्री हिमंत विश्व सरमा ने मणिपुर में सत्तारूढ़ गठबंधन के नौ सदस्यों के इस्तीफे से उत्पन्न राजनीतिक गतिरोध का रास्ता निकालने के लिए भाजपा और एनपीपी के विधायकों के साथ जो चर्चा की थी उसके बारे में राजग के केंद्रीय नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है। यह जानकारी दोनों पार्टियों के सूत्रों ने सोमवार को दी।
वि17 एससीओ बीआरआई भारत
चीन के बीआरआई को लेकर भारत की असहमति से एससीओ को कोई खतरा नहीं: महासचिव नोरोव
बीजिंग, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के महासचिव व्लादिमीर नोरोव ने कहा है कि एससीओ में चीन की महत्वाकांक्षी ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ (बीआरआई) का समर्थन नहीं करने संबंधी भारत के फैसले से इस संगठन को कोई खतरा नहीं है क्योंकि इसका ढांचा लोकतांत्रिक है जो सदस्य देशों को अन्य द्वारा समर्थित परियोजनाओं से बाहर निकलने की अनुमति देता है।
वि29 वायरस डब्ल्यूएचओ विश्व नेता
डल्ब्यूएचओ प्रमुख की विश्व नेताओं को चेतावनी, महामारी का ‘राजनीतिकरण’ नहीं करें
दुबई, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस ने सोमवार को चेतावनी देते हुए कहा कि विश्व नेता कोरोना वायरस की महामारी का ‘राजनीतिकरण’ नहीं करें बल्कि इसके खिलाफ एकजुट हों।
अर्थ66 नीति बुलेटप्रूफ जैकेट
नीति आयोग के सदस्य ने चीन से बुलेटप्रूफ जैकेट के कच्चे माल का आयात बंद करने की इच्छा जताई
नयी दिल्ली, नीति आयोग के सदस्य वी के सारस्वत ने सोमवार को कहा कि सेना के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट बनाने वाली भारतीय कंपनियों को इसके लिए चीन से कच्चे माल का आयात करने से बचना चाहिए, क्योंकि इनकी गुणवत्ता हमेशा एक जैसी नहीं रहती हैं।
अर्थ62 ट्राई वाणिज्यिक एसएमएस
थोक में वाणिज्यिक एसएमएस भेजने वाली इकाइयों का पंजीकरण सात दिन में पूरा करें: ट्राई
नयी दिल्ली, 22 जून भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दूरसंचार कंपनियों को थोक में वाणिज्यिक एसएमएस भेजने वाली इकाइयों का पंजीकरण समयबद्ध तरीके से सात दिन में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही सरकारी इकाइयों को अभी आसानी से अस्थायी पंजीकरण कराने और 31 जुलाई तक उन्हें नियमित कराने की अनुमति भी दे दी।
अर्थ46 ईपीएफओ
ईपीएफओ ने पिछले दो वित्त वर्ष में 1.39 करोड़ अंशधारक जोड़े
नयी दिल्ली, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पिछले दो वित्त वर्ष में 1.39 करोड़ नये अंशधारक जोड़े।
अर्थ60 रिलायंस- लीड बाजार पूंजीकरण
रिलायंस इंडस्ट्रीज 150 अरब डालर के बाजार पूंजीकरण तक पहुंचने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी
नयी दिल्ली, रिलायंस इंडस्टूीज लिमिटेड सोमवार को शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ होने पर 150 अरब डालर का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाले पहली भारतीय कंपनी बन गई। हालांकि, कारोबार की समाप्ति तक वह इस स्तर को बरकरार नहीं रख सकी और डालर में पूंजीकरण घटकर 145.68 अरब डालर रह गया।
अर्थ3 पेट्रोल- मूल्य वृद्धि
पेट्रोल, डीजल के दाम में लगातार 16वें दिन वृद्धि, नई ऊंचाई पर पहुंचे दाम
नयी दिल्ली, तेल कंपनियों ने सोमवार को लगातार 16वें दिन पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ा दिये। पेट्रोल के दाम में सोमवार को 33पैसे और डीजल के दाम में 58 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई। इस वृद्धि के बाद खुदरा दाम रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गये।
खेल22 खेल फुटबॉल जापान महिला लीड कप
जापान 2023 महिला विश्व कप की मेजबान की दावेदारी से हटा
तोक्यो, जापान फुटबॉल संघ (जेएफए) ने सोमवार को 2023 महिला विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी से हटने की घोषणा की।
खेल10 खेल क्रिकेट गोयल लीड प्रतिक्रिया
सचिन, कोहली सहित पूर्व और वर्तमान क्रिकेटरों ने गोयल के निधन पर शोक व्यक्त किया
नयी दिल्ली, दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली सहित पूर्व क्रिकेटरों ने घरेलू क्रिकेट की हस्ती राजिंदर गोयल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी कला में माहिर खिलाड़ी करार दिया।
खेल26 खेल इंग्लैंड कोविड
इंग्लैंड के खिलाड़ियों की ट्रेनिंग शर्ट पर होंगे कोविड योद्धाओं के नाम
लंदन, इंग्लैंड के खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला के दौरार अपनी ट्रेनिंग शर्ट पर कोविड-19 के खिलाफ लड़ रहे उन लोगों के नाम लिखेंगे जिनकी पृष्ठभूमि क्रिकेट से जुड़ी रही है। इन कर्मचारियों की निस्वार्थ सेवाओं के सम्मान में ऐसा किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)