एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 16 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एचडीएफसी बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 16 प्रतिशत बढ़कर 7,703 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 16 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर एचडीएफसी बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 16 प्रतिशत बढ़कर 7,703 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

बैंक को एक साल पहले इसी तिमाही में 6,638 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।

यह भी पढ़े | Lost Job in Lockdown: लॉकडाउन में चली गई नौकरी तो भी कर सकते हैं 50 फीसदी सैलरी का दावा, जानें ABVKY के तहत कैसे पाएं इसका लाभ.

बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 38,438.47 करोड़ रुपये हो गयी, जो जुलाई-सितंबर 2019 में 36,130.96 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) 1.08 प्रतिशत पर आ गयी। साल भर पहले यह 1.38 प्रतिशत थी। इसी तरह शुद्ध एनपीए भी 0.42 प्रतिशत से कम होकर 0.17 प्रतिशत पर आ गया।

यह भी पढ़े | नए कॉलेज और यूनिवर्सिटी खोलना में दिल्ली यूनिवर्सिटी एक्ट है अड़चन: CM अरविंद केजरीवाल.

हालांकि, एनपीए और आकस्मिक मदों के लिये किया जाने वाला प्रावधान साल भर पहले के 2,700.68 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,703.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बैंक ने बताया कि शनिवार को हुई बैठक में उसके निदेशक मंडल ने शशिधर जगदीशन को अतिरिक्त निदेशक, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति को अभी बैंक के शेयरधारकों का अनुमोदन मिलना शेष है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2020 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).