जरुरी जानकारी | एचडीएफसी बैंक ने कहा रोकी गई सेवाओं को शुरू करने के लिए आरबीआई के साथ कर रहे हैं काम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आरबीआई ने दरअसल बैंक की इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग सिस्टम में कई खामियों को दूर करने तक एचडीएफसी बैंक को नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से रोकने का आदेश दिया था।

आरबीआई ने दरअसल बैंक की इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग सिस्टम में कई खामियों को दूर करने तक एचडीएफसी बैंक को नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से रोकने का आदेश दिया था।

एचडीएफ़सी बैंक ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि वह नेटवर्क से संबंधित परेशानियों को दूर करने के लिए 'डिजिटल फैक्टरी' और 'एंटरप्राइज फैक्ट्री' मुहीम के रूप में एक नई प्रौद्योगिकी का निर्माण करेगा।

बैंक ने हालांकि स्वीकार किया कि वह पुराने बैंकिंग प्रणाली को जारी रखेगा और गड़बड़ी होने पर सेवा को वापस शुरू करने में लगने वाले समय को कम करने के लिए काम कर रहा है।

आरबीआई ने दिसंबर 2020 में बड़ा कदम उठाते हुए इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग सिस्टम में गड़बड़ियों के कारण एचडीएफसी बैंक को नई डिजिटल बैंकिंग पहल और क्रेडिट कार्ड जारी करने को रोक लगाने का आदेश दिया था।

इस कार्रवाई के बाद भी हालांकि यह खामियां जारी रही और हाल ही में मंगलवार को बैंक की मोबाइल एप्लिकेशन ने 90 मिनट तक काम करना बंद कर दिया था।

जतिन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\