एजेंसी न्यूज

Karnataka Sex Scandal: अश्लील वीडियो मामले में एचडी रेवन्ना को कोर्ट से नहीं मिली राहत, जमानत याचिका पर सुनवाई कल तक के लिए टली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनता दल-सेक्युलर (जद-एस) के विधायक एच डी रेवन्ना विशेष अदालत से मंगलवार को राहत पाने में नाकाम रहे जिसने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई बुधवार तक के लिए टाल दी। वह फिलहाल विशेष जांच दल (एसआईटी) की हिरासत में हैं।

Karnataka Sex Scandal: अश्लील वीडियो मामले में एचडी रेवन्ना को कोर्ट से नहीं मिली राहत, जमानत याचिका पर सुनवाई कल तक के लिए टली
Credit - ANI

बेंगलुरु, सात मई जनता दल-सेक्युलर (जद-एस) के विधायक एच डी रेवन्ना विशेष अदालत से मंगलवार को राहत पाने में नाकाम रहे जिसने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई बुधवार तक के लिए टाल दी. वह फिलहाल विशेष जांच दल (एसआईटी) की हिरासत में हैं.

एसआईटी ने एक महिला के अपहरण के आरोप में पूर्व मंत्री रेवन्ना (66) को शनिवार को गिरफ्तार किया था और एक अदालत ने उन्हें आठ मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था. अदालत ने शनिवार को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी.

जद (एस) के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के बेटे रेवन्ना और उनके करीबी सतीश बबन्ना के खिलाफ 29 अप्रैल को एक महिला का अपहरण करने के आरोप में बृहस्पतिवार रात को मामला दर्ज किया गया था.मामला महिला के बेटे की शिकायत पर दर्ज किया गया था जिसने आरोप लगाया था कि रेवन्ना के बेटे और जद (एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने उसकी मां का यौन शोषण किया था. यह भी पढ़े :Sex Scandal Cases: कुमारस्वामी ने ‘सेक्स स्कैंडल’ मामले में साजिश का संदेह जताया, कहा- 25,000 पेन ड्राइव बांटी गईं

एसआईटी ने बबन्ना को भी हिरासत में लिया है.प्रज्वल द्वारा महिलाओं के कथित यौन शोषण के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर हाल में सामने आए थे जिसके बाद सरकार ने मामले की जांच करने के लिए 28 अप्रैल को एसआईटी गठित की थी. इससे पहले, कर्नाटक महिला आयोग ने मामले में जांच को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को पत्र लिखा था.

हासन लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार प्रज्वल (33) निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के एक दिन बाद 27 अप्रैल को देश छोड़कर चले गए. वह एसआईटी की ओर से पेश होने का समन दिए जाने के बावजूद उसके सामने हाजिर नहीं हुए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2024 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).