देश की खबरें | हाथरस की घटना पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों के उत्पीड़न से अलग नहीं : संजय राउत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को हाथरस की 19 वर्षीय दलित लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और उसकी मौत की तुलना पाकिस्तान में ‘हिंदू लड़कियों के हो रहे उत्पीड़न’ से की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, चार अक्टूबर शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को हाथरस की 19 वर्षीय दलित लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और उसकी मौत की तुलना पाकिस्तान में ‘हिंदू लड़कियों के हो रहे उत्पीड़न’ से की।

राउत ने पार्टी के मुखपत्र सामना में एक लेख में अभिनेत्री कंगना रनौत पर उनके "मुंबई-पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके)" टिप्पणी को लेकर भी कटाक्ष किया।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस की घटना पर कांग्रेस ने पूछा सवाल, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की रट लगाने वाले पीएम चुप क्यों हैं?.

उन्होंने सवाल किया कि अभी तक किसी ने हाथरस को पाकिस्तान क्यों नहीं कहा है।

राउत ने कहा, ‘‘हाथरस पीड़िता कोई सेलिब्रिटी नहीं थी और वह ड्रग्स भी नहीं लेती थी। उसने करोड़ों रुपये खर्च करके कोई अवैध निर्माण नहीं किया था। वह एक साधारण लड़की थी जिसके शव को रात में अवैध रूप से जला दिया गया था। यह सब योगी (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के) रामराज्य में हुआ।’’

यह भी पढ़े | Unlock 5.0: कोरोना संकट के बीच देश के इन हिस्सों में आज से खुल रहे हैं स्कूल, रेस्टोरेंट और बार, यहां पढ़ें पूरी जानकारी.

उन्होंने अपने साप्ताहिक कॉलम में लिखा, ‘‘हम सुनते हैं कि ऐसी घटनाएं पाकिस्तान में होती हैं, जहाँ हिंदू लड़कियों का अपहरण किया जाता है और बलात्कार करने के बाद उनकी हत्या कर दी जाती है। हाथरस में जो हुआ, वह कुछ अलग नहीं था। अब तक किसी ने हाथरस को पाकिस्तान नहीं कहा है।

राउत ने कहा कि बलात्कार पीड़िता की पहचान कभी भी उजागर नहीं होनी चाहिए, लेकिन एक अस्पताल में हाथरस पीड़िता की तस्वीर वितरित की गयी।

उन्होंने कहा, ‘‘जिन लोगों ने कंगना रनौत की मुंबई और महाराष्ट्र के खिलाफ बेबुनियाद टिप्पणियों का समर्थन किया और उनके लिए न्याय की मांग की जब उनके अवैध निर्माण को पिछले महीने (मुंबई के नगर निकाय द्वारा) गिराया गया था, वे अब चुप हैं और जब हाथरस पीड़िता के लिए न्याय की मांग का समय आया तो गायब हो गए हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\