देश की खबरें | हाथरस सामूहिक बलात्कार : हरियाणा में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई सामूहिक बलात्कार की घटना के विरोध में हरियाणा में कई जगह प्रदर्शन हुए और प्रदर्शनकारियों में से कई लोगों ने दोषियों को मौत की सजा देने की मांग की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, एक अक्टूबर उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई सामूहिक बलात्कार की घटना के विरोध में हरियाणा में कई जगह प्रदर्शन हुए और प्रदर्शनकारियों में से कई लोगों ने दोषियों को मौत की सजा देने की मांग की।

कैथल, यमुनानगर, फतेहाबाद और रोहतक सहित कई जगहों पर बृहस्पतिवार को विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और दलित संगठनों ने प्रदर्शन किए।

यह भी पढ़े | Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो के कुछ रूट पर बढ़ी भीड़, डीएमआरसी ने जनता से कहा, ‘पीक ऑवर से बचें’.

बहादुरगढ़ में प्रदर्शनकारियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में असफल रहने को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला जलाया और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

यमुनानगर के रादौर में एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘‘हमारी मांग है कि दोषियों को फांसी पर लटकाया जाए।’’

यह भी पढ़े | Hathras Case: हाथरस जाएंगे केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले, आरोपियों को फांसी देने की मांग.

हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमार सैलजा ने घटना को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘उन्होंने मामला दर्ज करने में देरी क्यों की ?’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘क्या गरीब दलित की बेटी होना कोई अपराध है, क्या उसे न्याय का अधिकार नहीं है?’’

सैलजा ने सवाल किया, ‘‘पीड़ित परिवार को उसका अंतिम संस्कार करने का अधिकार क्यों नहीं दिया गया?’’

चंडीगढ़ कांग्रेस ने घटना के विरोध में बुधवार को कैंडल मार्च निकाला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\