देश की खबरें | हाथरस मामला : एडिटर्स गिल्ड ने मीडिया को रोकने के लिए उप्र सरकार की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उसके तहत काम करने वाली कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने हाथरस की 19 वर्षीय दलित लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और उसकी मौत के मामले में मीडियाकर्मियों को रिपोर्टिंग करने से रोका।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उसके तहत काम करने वाली कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने हाथरस की 19 वर्षीय दलित लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और उसकी मौत के मामले में मीडियाकर्मियों को रिपोर्टिंग करने से रोका।

गिल्ड ने एक बयान में कहा कि मीडिया को घटनास्थलों का दौरा करने की अनुमति नहीं देना और फोन पर पत्रकारों की बातचीत को टैप करना मीडिया के कामकाज को बाधित करना और उसे कमतर करना है।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस की घटना पर कांग्रेस ने पूछा सवाल, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की रट लगाने वाले पीएम चुप क्यों हैं?.

गिल्ड ने मांग की कि सरकार को हाथरस में ऐसी स्थिति बनानी चाहिए जिससे पत्रकारों को अपना काम करने में कोई बाधा नहीं आए।

गिल्ड ने बयान में कहा, ‘‘योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश सरकार की कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने जिस प्रकार से मीडिया कर्मियों को रोका है, एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया उसकी निंदा करता है...।’’

यह भी पढ़े | Unlock 5.0: कोरोना संकट के बीच देश के इन हिस्सों में आज से खुल रहे हैं स्कूल, रेस्टोरेंट और बार, यहां पढ़ें पूरी जानकारी.

गिल्ड ने कहा कि हाथरस की घटना को कवर कर रहे पत्रकारों के टेलीफोन टैप करना भी समान रूप से "निंदनीय" है।

निकाय ने कहा कि इससे भी खराब स्थिति टैप बातचीत के चुनिंदा हिस्से को सार्वजनिक करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\