एजेंसी न्यूज

भाजपा की ‘‘नफरत’’ की राजनीति देश के लिए बहुत हानिकारक है: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘‘नफरत’’ की राजनीति देश के लिए बहुत हानिकारक है और यह बेरोजगारी के लिए भी जिम्मेदार है.

भाजपा की ‘‘नफरत’’ की राजनीति देश के लिए बहुत हानिकारक है: राहुल गांधी
राहुल गांधी (Photo Credits ANI)

नयी दिल्ली, 16 जनवरी : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘‘नफरत’’ की राजनीति देश के लिए बहुत हानिकारक है और यह बेरोजगारी के लिए भी जिम्मेदार है. गांधी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मैं भी यही मानता हूं कि भाजपा की नफरत भरी राजनीति देश के लिए बेहद हानिकारक है. और ये नफरत ही बेरोजगारी के लिए भी जिम्मेदार है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘देशी और विदेशी उद्योग बिना सामाजिक शांति के नहीं चल सकते. रोज अपने आसपास बढ़ती इस नफरत को भाईचारे से हराएंगे- क्या आप मेरे साथ हैं?’’ गांधी ने शनिवार को भी बेरोजगारी, महंगाई और ‘नफरत के माहौल’ को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा था. यह भी पढ़ें : Rajasthan: राजस्थान में कडाके की सर्दी और कोहरे का प्रकोप जारी, आमजन जीवन प्रभावित

उन्होंने ट्विटर पोल के लिए लोगों के समक्ष यह सवाल रखा था कि ‘भाजपा सरकार की सबसे बड़ी कमी क्या रही है?’ गांधी ने इसके लिए ‘बेरोजगारी, टैक्स वसूली, महंगाई, और नफरत का माहौल’ के तौर पर लोगों को चार विकल्प भी दिए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2022 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).