देश की खबरें | हरियाणा: रोहतक में सूटकेस में महिला का शव मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के रोहतक जिले में सांपला बस अड्डे के पास शनिवार को सूटकेस में एक महिला का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, एक मार्च हरियाणा के रोहतक जिले में सांपला बस अड्डे के पास शनिवार को सूटकेस में एक महिला का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला रोहतक के विजय नगर की निवासी थी और उसकी उम्र करीब 22 वर्ष थी।

कुछ राहगीरों ने सूटकेस देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।

सांपला थाने के निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में हुई इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।

हुड्डा ने एक बयान में कहा, ‘‘इस तरह से हत्या करना और उसका शव सूटकेस में मिलना बेहद दुखद तथा चौंकाने वाला है। यह अपने आप में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक धब्बा है, इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा मिलनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अगर ऐसी कोई घटना होती है तो सरकार और पूरी कानून व्यवस्था को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति ऐसी हरकत करने से पहले हजार बार सोचे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस दुखद घटना से एक बार फिर यह उजागर हो गया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\