एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा विस चुनाव: उम्मीदवारों ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन उम्मीदवारों का पार्टी और बूथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा।

देश की खबरें | हरियाणा विस चुनाव: उम्मीदवारों ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की

चंडीगढ़, चार अक्टूबर हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन उम्मीदवारों का पार्टी और बूथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा।

विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान बृहस्पतिवार की शाम को समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जहां सत्ता विरोधी लहर से पार पाने की उम्मीद कर रही है, तो वहीं कांग्रेस एक दशक के लंबे अंतराल के बाद वापसी की उम्मीद में सत्ता हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीट के लिए मतदान पांच अक्टूबर को सुबह सात बजे से शाम शाम बजे तक होगा।

उन्होंने कहा कि राज्य में निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

उनके एक सहयोगी ने बताया कि विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुनाव प्रचार के व्यस्त कार्यक्रम के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने अपने आवास पर पार्टी और बूथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

पूर्व गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल विज आज अंबाला में पार्टी कार्यालय में थे और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनके करीबी सहयोगी ने यह जानकारी दी।

ऐलनाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता अभय सिंह चौटाला ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

इस बीच, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को अपनी पत्नी के साथ पंचकूला में मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और हवन-यज्ञ किया। उन्होंने नवरात्रि पर्व के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं भी दीं।

सैनी ने मतदाताओं से मतदाताओं से अपील की कि वे लोकतंत्र को मजबूत करने के वास्ते 100 प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए पांच अक्टूबर को अपने अपने घरों से बाहर निकलें और वोट डालें।

लाडवा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा भारी बहुमत के साथ तीसरी बार राज्य में सरकार बनाएगी।

हरियाणा में कुल 1,031 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें 930 पुरुष और 101 महिलाएं हैं। राज्य में दो करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं।

अधिकारियों के अनुसार, चुनाव के लिए राज्य में 20,629 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2024 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).