Haryana: दुष्कर्म के आरोपियों को जमानत मिलने पर पीड़िता ने जहर खाकर जान दी
हरियाणा के फरीदाबाद में दुष्कर्म के आरोपियों को जमानत मिलने के बाद पीड़िता ने कथित तौर पर जहर खाकर जान दे दी. थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मृतका का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
फरीदाबाद, 5 अप्रैल : हरियाणा के फरीदाबाद में दुष्कर्म के आरोपियों को जमानत मिलने के बाद पीड़िता ने कथित तौर पर जहर खाकर जान दे दी. थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मृतका का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच जारी है.
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पीड़िता के पिता ने सोमवार को थाना तिगांव पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी गांव कौराली के एक स्कूल में पढ़ती थी. उसकी बेटी के साथ गांव अटाली निवासी सौराज और गड़खेड़ा निवासी नवीन ने पिछले साल दो फरवरी को कथित तौर पर दुष्कर्म किया था. इस मामले में दोनों आरोपित अब तक जिला जेल नीमका में बंद थे. यह भी पढ़ें : अभिनेत्री यौन उत्पीड़न मामला: पीड़िता ने दिलीप के वकीलों पर पेशेवर दुराचार का आरोप लगाया
पीड़िता के पिता के मुताबिक, आरोपियों को जमानत मिलने की जानकारी के बाद से पीड़िता परेशान थी. आरोप है कि इस बात से परेशान होकर उसने रविवार शाम को अपने घर पर ही जहरीला पदार्थ निगल लिया. उसे गंभीर अवस्था में सेक्टर-8 सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2022 11:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

