देश की खबरें | इस साल के शुरुआती छह महीनों में हरियाणा में अपराध 3.75 प्रतिशत कम हुआः डीजीपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में 2020 के शुरूआती छह महीनों में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में अपराध दर में कमी आई है। पुलिस कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन को इसकी आंशिक वजह मान रही है।

चंडीगढ़, नौ जुलाई हरियाणा में 2020 के शुरूआती छह महीनों में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में अपराध दर में कमी आई है। पुलिस कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन को इसकी आंशिक वजह मान रही है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस साल जनवरी से जून के बीच भारतीय दंड संहिता के तहत 49,978 मामले दर्ज किए जबकि 2019 में इस अवधि में 51,928 मामले दर्ज किए गए थे। लिहाजा अपराध दर में 3.75 फीसदी की कमी आई है।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के दिल्ली में 2187 नए मामले पाए गए, 45 की मौत: 9 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि इस वर्ष की पहली छमाही में ज्यादा गश्त और निगरानी ने अपराध दर को नीचे लाने में मदद की।

यादव ने कहा कि कोविड-19 के कारण लागू पाबंदियों के संबंध में पुलिस की ज्यादा मौजूदगी और जांच ने भी इसमें योगदान दिया।

यह भी पढ़े | कश्मीर: पंपोर में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, स्थानीय महिला जख्मी- सर्च ऑपरेशन जारी.

डीजीपी ने बताया कि हत्या के मामलों में करीब 17.28 फीसदी की कमी आई है। इस साल जनवरी से जून के बीच हत्या के 488 मामले दर्ज किए गए जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 590 मामले दर्ज किए गए थे।

उन्होंने कहा कि हत्या की कोशिश के मामलों में भी कमी आई है। यह पिछले साल इसी अवधि में 467 थे जो इस वर्ष के छह महीनों में 449 रहे।

उन्होंने बताया कि इस के साल के छह महीनों के दौरान सेंधमारी की घटनाओं में पिछले साल की तुलना में 9.67 प्रतिशत की कमी आई है।

डीजीपी ने कहा कि चोरी के मामलों में पिछले साल के शुरुआती छह महीनों की तुलना में 31.12 प्रतिशत की कमी आई है।

यादव ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक के आदेश की अवहेलना करना) के तहत दर्ज मामलों में खासी बढ़ोतरी हुई है। साल 2019 में जहां 98 मामले दर्ज किए गए थे वहीं 2020 में 4,189 मामले दर्ज किए गए हैं, क्योंकि लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किये गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\