अन्य खेल

National Kabaddi Championship 2025: राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में हरियाणा, रेलवे की दमदार जीत

उत्तर प्रदेश ने असम के खिलाफ अपने खेल पर नियंत्रण रखते हुए 35-19 से जीत हासिल की और तमिलनाडु ने पुडुचेरी को 47-35 से पराजित किया. पूल डी के मुकाबलों में चंडीगढ़ ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मध्य प्रदेश पर 51-32 से जीत दर्ज की. दिन के सबसे रोमांचक मुकाबले में आंध्र प्रदेश ने शानदार वापसी करते हुए गुजरात को 40-39 से हराया.

National Kabaddi Championship 2025: राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में हरियाणा, रेलवे की दमदार जीत
राष्ट्रीय कबड्डी चैम्पियनशिप 2025 (Photo Credit: X Formerly Twitter/@DDSports)

कटक: मौजूदा चैंपियन हरियाणा, रेलवे और सेना ने अपनी ख्याति के अनुसार दमदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में शुक्रवार को यहां आसान जीत दर्ज की. हरियाणा ने पूल ए मुकाबले में दिल्ली को 39-19 से हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा. रेलवे ने पहले दिन की अपनी लय बरकरार रखते हुए बिहार को 45-27 से हराया, जबकि महाराष्ट्र ने हिमाचल प्रदेश को 37-24 से हराकर एक और जीत दर्ज की. Sophie Shine And Shikhar Dhawan Spark Dating Rumours: सोफी शाइन को डेट कर रहे हैं शिखर धवन? पहले एयरपोर्ट फिर भारत बांग्लादेश मैच में साथ आए नजर

सेना ने छत्तीसगढ़ पर 70-33 से जीत दर्ज की, जबकि गोवा ने जम्मू-कश्मीर को 38-35 से और राजस्थान ने झारखंड को 61-43 से हराया. कर्नाटक ने उत्तराखंड पर 46-26 से जबकि पंजाब ने बंगाल के खिलाफ मैच में दबदबा बनाते हुए 49-24 से जीत हासिल की.

उत्तर प्रदेश ने असम के खिलाफ अपने खेल पर नियंत्रण रखते हुए 35-19 से जीत हासिल की और तमिलनाडु ने पुडुचेरी को 47-35 से पराजित किया. पूल डी के मुकाबलों में चंडीगढ़ ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मध्य प्रदेश पर 51-32 से जीत दर्ज की. दिन के सबसे रोमांचक मुकाबले में आंध्र प्रदेश ने शानदार वापसी करते हुए गुजरात को 40-39 से हराया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2025 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).