Sophie Shine And Shikhar Dhawan Spark Dating Rumours: सोफी शाइन को डेट कर रहे हैं शिखर धवन? पहले एयरपोर्ट फिर भारत बांग्लादेश मैच में साथ आए नजर
इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं. इस मुकाबले को देखने चैंपियंस ट्रॉफी के ब्रांड एम्बेसडर शिखर धवन भी पहुंचे थे. इस दौरान शिखर धवन के साथ स्टैंड में एक विदेशी महिला भी बैठी थी.
- Read in
- हिंदी
Shikhar Dhawan with Sophie Shine in Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मैच भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 20 फरवरी को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं. इस मुकाबले को देखने चैंपियंस ट्रॉफी के ब्रांड एम्बेसडर शिखर धवन भी पहुंचे थे. इस दौरान शिखर धवन के साथ स्टैंड में एक विदेशी महिला भी बैठी थी. फैंस के बीच चर्चा तेज हुई कि आखिर ये महिला कौन है? कुछ समय पहले तलाक ले चुके शिखर धवन क्या एक बार फिर विदेशी महिला को डेट कर रहे हैं. कुछ समय पहले भी शिखर धवन इस महिला के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए थे और अब भारत बनाम बांग्लादेश मैच में फिर विदेशी महिला के साथ बैठकर मैच का लुफ्त उठाते नजर आए. मिली जानकरी के मुताबिक इस महिला का नाम सोफी शाइन हैं. सोफी शाइन को इंस्टाग्राम पर शखर धवन फॉलो भी करते हैं. हालांकि ये नहीं कहा जा सकता कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं या सिर्फ दोस्त के तौर पर दोनों एक साथ मैच देखने आए थे.
सोफी शाइन को डेट कर रहे हैं शिखर धवन?:
The name of the woman sitting with Shikhar Dhawan may be Soph, which is visible on her Instagram account.
Shikhar Dhawan follows her on Instagram. pic.twitter.com/MriJ5E8CB9
— Roj Clash (@Rojclashh) February 21, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2025 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

