एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा, पंजाब में सामान्य से ज्यादा तापमान दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान सोमवार को सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया।

देश की खबरें | हरियाणा, पंजाब में सामान्य से ज्यादा तापमान दर्ज
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 21 सितंबर हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान सोमवार को सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के भिवानी और नारनौल में 38.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि हिसार में यह 37.6 डिग्री रहा।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh Unique Hospital’s Major Negligence: मध्य प्रदेश के इंदौर में यूनिक हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, कोरोना मरीज के शव को चूहों ने कुतरा, प्रबंधन बोला-गलती हो गई.

अंबाला और करनाल में अधिकतम तापमान क्रमश: 36.7 डिग्री सेल्सियस और 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में भी लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा जहां अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़े | How Will India Distribute COVID-19 Vaccine: भारत में कोविड-19 की वैक्सीन बनने के बाद आखिर कैसे होगी वितरित? क्या खत्म होगा कोरोना वायरस.

पंजाब की बात करें तो अमृतसर में पारा 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

पटियाला और लुधियाना में भी तापमान सामान्य से अधिक रहा और यहां पारा क्रमश: 36.6 डिग्री सेल्सियस और 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2020 07:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).