एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा, पंजाब में सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहा अधिकतम तापमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार को सामान्य सीमा से एक डिग्री रहा और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | हरियाणा, पंजाब में सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहा अधिकतम तापमान
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, तीन सितंबर हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार को सामान्य सीमा से एक डिग्री रहा और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और शहर में हल्की बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़े | India-China Border Row: चीन से टकराव के बीच CDS जनरल बिपिन रावत ने कहा, हमारी तीनों सेना उकसावे वाली कार्रवाइयों से निपटने में सक्षम हैं.

हरियाणा के अंबाला में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं हिसार में यह 33.8 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर रहा।

करनाल में अधिकतम 33.6 डिग्री सेल्सियस और भिवानी का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े | Stone Pelting in UP: उत्तर प्रदेश के बलिया में पुलिस के साथ झड़प, कई लोग घायल, चौकी इंचार्ज, कांस्टेबल सस्पेंड, Watch Video.

पंजाब में अमृतसर, लुधियाना और पटियाला अधिकतम तापमान क्रमश: 34.6,34.7 और 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में अगले दो दिन में कई स्थानों पर बारिश या गरज के साथ हल्की फुहार पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2020 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).